मीरा राजपूत के ‘हेल्थ बार’ पर सुप्रिया पाठक का रिएक्शन, कहा-ऐसी चीजें सिर्फ तुम ही खा सकती हो

Mumbai , 4 जुलाई . मीरा राजपूत के घर में बना हेल्दी स्नैक स्टेशन देखकर शाहिद कपूर की सौतेली मां और वरिष्ठ Actress सुप्रिया पाठक का रिएक्शन सामने आया है.

जब मीरा ने कहा, “वह हेल्दी नहीं है,” तो सुप्रिया ने तुरंत अपने पसंदीदा विकल्प का बचाव करते हुए कहा, “बिल्कुल हेल्दी है. डाइट क्यों कहते हैं? मतलब हेल्दी ही है. इसलिए यह अच्छा है.”

सुप्रिया पाठक ने मीरा राजपूत के फैंसी ‘हेल्थ बार’ को देखने के बाद मजाकिया अंदाज में कहा कि ऐसी चीजों का आनंद सिर्फ उनकी बहू ही ले सकती हैं.

मीरा राजपूत ने social media पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सुप्रिया पाठक को घर में व्यवस्थित तरीके से रखे गए हेल्दी स्नैक्स और सुपरफूड्स का कलेक्शन दिखा रही हैं.

वीडियो में जब मीरा ने पूछा, “मम्मी, मेरे इस हेल्थ बार पर आपका क्या कहना है?” तो सुप्रिया ने चुटकी लेते हुए कहा, “बहुत बढ़िया है, बस फर्क इतना है कि इसे सिर्फ तुम ही खा सकती हो. मुझे इसमें से कुछ नहीं चाहिए.”

इसके बाद मीरा ने पूछा कि वह यहां मौजूद खाली डिब्बों में अपने लिए क्या रखना पसंद करेंगी? सुप्रिया का जवाब था, “मेरे लिए तो चिवड़ा… लेकिन डाइट वाला.”

जब मीरा ने टोका कि वह हेल्दी नहीं होता, तो सुप्रिया ने तुरंत अपनी पसंद का बचाव करते हुए कहा, “बिल्कुल हेल्दी होता है. जब मैंने डाइट चिवड़ा कहा, तो मतलब वह हेल्दी ही हुआ ना! इसलिए यह बहुत अच्छा है.”

मीरा राजपूत ने अपने फॉलोअर्स को अपनी वेलनेस-बेस्ड लाइफस्टाइल की झलक दिखाई थी. उन्होंने अपने घर की करीने से सजी पैंट्री की तस्वीर शेयर की, जिसे उन्होंने प्यार से “हेल्थ बार” नाम दिया.

मीरा ने अपने social media प्लेटफॉर्म पर नट्स, बीज, सुपरफूड्स और हेल्दी स्नैक्स से सजी शेल्फ की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उनके बच्चे भी अब पौष्टिक और हेल्दी खानपान में रुचि लेने लगे हैं.

उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “सबसे अच्छी बात यह है कि मेरे बच्चे स्पिरुलिना और मोरिंगा को अपने नारियल पानी में मिला रहे हैं, क्योंकि उन्हें यह मजेदार लगता है.”

मीरा राजपूत अक्सर अपने social media अकाउंट पर सेल्फ-केयर से जुड़े वीडियो और तस्वीरें साझा करती रहती हैं.

एएस