
New Delhi, 9 जुलाई . श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में चढ़ावे की धनराशि में कथित गड़बड़ी की जांच की मांग से जुड़ी याचिकाओं पर Supreme Court 13 जुलाई (Monday ) को सुनवाई करेगा.
India के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ मामले की सुनवाई करेगी. पीठ में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वीएस मोहना भी शामिल हैं.
Supreme Court में अधिवक्ता अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव की ओर से दायर जनहित याचिका के साथ-साथ राजद सांसद सुधाकर सिंह की याचिका भी सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है.
याचिका में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है. याचिकाकर्ताओं ने अदालत से गड़बड़ियों के संबंध में First Information Report दर्ज कराने के निर्देश देने की मांग की है.
याचिका में यह भी अनुरोध किया गया है कि मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की अगुवाई में एक विशेष जांच दल का गठन किया जाए. उनका कहना है कि जांच से यह स्पष्ट होना चाहिए कि दान के रूप में प्राप्त धनराशि में किसी प्रकार की गड़बड़ी, गबन या भ्रष्टाचार हुआ है या नहीं.
याचिकाकर्ताओं ने Supreme Court से यह भी मांग की है कि राम जन्मभूमि ट्रस्ट और उत्तर प्रदेश Government को ट्रस्ट की धनराशि और संपत्तियों की निगरानी के लिए मजबूत ऑडिट और जांच व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो.
इसके अलावा, जांच पूरी होने तक बैंक खातों का विवरण, दान रजिस्टर, ऑडिट रिपोर्ट, cctv फुटेज, कंप्यूटर डेटा और अन्य संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश देने की भी मांग की गई है. साथ ही मामले से जुड़े किसी भी दस्तावेज या साक्ष्य को नष्ट करने, हटाने या उसमें छेड़छाड़ करने पर रोक लगाने की भी अपील की गई है.
बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की जानकारी भी सामने आई थी. वहीं, अयोध्या Police ने मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content