
New Delhi, 21 जुलाई . जोधपुर में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की खराब सेहत के आधार पर अंतरिम जमानत की मांग वाली याचिका पर Supreme Court ने Tuesday को सुनवाई की. Supreme Court ने आसाराम बापू की जमानत याचिका पर फैसले के लिए एम्स से विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट मांगी है.
पिछली सुनवाई के दौरान Supreme Court ने Rajasthan Government से कहा था कि वह आसाराम की मेडिकल रिपोर्ट की जांच करे. कोर्ट ने Rajasthan Government से कहा था कि वो बताए कि क्या उनकी स्वास्थ्य स्थिति ऐसी है कि क्या उन्हें कुछ समय के लिए अंतरिम जमानत दी जानी चाहिए. हालांकि Rajasthan Government ने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका का विरोध किया है.
Rajasthan Government की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया था कि आसाराम फिलहाल स्वस्थ हैं और करीब तीन महीने पहले वे अयोध्या तथा काशी विश्वनाथ मंदिर गए थे, जहां उन्होंने पैदल भ्रमण भी किया था. उन्होंने कहा कि आसाराम को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (पाचन तंत्र) संबंधी समस्या के कारण रक्तस्राव की शिकायत है, जो फिलहाल अस्थायी प्रतीत होती है और उनका इलाज चल रहा है. साथ ही, उन्होंने कहा कि राज्य Government संबंधित अधिकारियों से ताजा निर्देश लेकर अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखेगी.
इस पर Supreme Court ने कहा था, “यदि उनकी हालत इतनी गंभीर नहीं है तो बात अलग है लेकिन यदि स्थिति गंभीर हुई तो हम नहीं चाहते कि बाद में किसी पर आरोप लगे.” वहीं, आसाराम की ओर से पेश वकील ने अदालत में दलील दी थी कि उनके मुवक्किल की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर है और उन्हें अभी भी उच्च जोखिम बना हुआ है.
Supreme Court ने कहा था कि वह पहले राज्य Government की मेडिकल रिपोर्ट पर आधारित राय का इंतजार करेगा. यदि स्वास्थ्य स्थिति वास्तव में गंभीर पाई जाती है, तो केवल इलाज के उद्देश्य से सीमित अवधि के लिए अंतरिम जमानत देने पर विचार किया जा सकता है.
बता दें कि आसाराम को वर्ष 2018 में जोधपुर स्थित विशेष पॉक्सो अदालत ने अपने आश्रम में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी. Rajasthan हाईकोर्ट ने इस सजा को बरकरार रखा है. इसके अलावा, आसाराम Gujarat में अपनी एक महिला शिष्या के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में भी उम्रकैद की सजा काट रहे हैं. हाईकोर्ट के फैसले के बाद अंतरिम मेडिकल जमानत पर बाहर चल रहे आसाराम ने 28 मई को जोधपुर सेंट्रल जेल में आत्मसमर्पण कर दिया था.
–
ओपी/पीएम
Skip to content