Supreme Court ने बैंक फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आम आदमी पार्टी नेता दीपक सिंगला को दी अंतरिम जमानत

New Delhi, 27 नवंबर . Supreme Court ने 155 करोड़ रुपए के कथित बैंक फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Friday को आम आदमी पार्टी (आप) नेता दीपक सिंगला को अंतरिम जमानत दे दी. कोर्ट ने हाईकोर्ट को उनकी लंबित याचिका पर फैसला करने का निर्देश दिया और जमानत की शर्त के तौर पर पैसे जमा करने की ईडी की मांग को भी खारिज कर दिया.

यह मामला बैंक धोखाधड़ी से जुड़ी 2018 की First Information Report और महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित जांच से जुड़ा है. Friday को सुनवाई करते हुए India के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने दीपक सिंगला को चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दी.

Supreme Court ने हाईकोर्ट से यह भी अनुरोध किया कि वे सिंगला की उस लंबित याचिका पर चार सप्ताह के भीतर फैसला लें, जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है और जमानत की मांग की है. Supreme Court ने स्पष्ट किया कि आज दी गई यह अंतरिम राहत, हाईकोर्ट की ओर से मामले पर किए जाने वाले फैसले को प्रभावित नहीं करेगी.

ईडी ने दावा है कि इस मामले में करीब 195 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था. पैसे को शेल कंपनियों के जरिए इधर-उधर किया गया. एजेंसी के मुताबिक मुख्य आरोपी के खाते से दीपक सिंगला के खाते में भी रकम भेजी गई थी

ईडी ने आरोप लगाए कि महेश टिम्बर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने धोखाधड़ी करके ‘फॉरेन लेटर्स ऑफ क्रेडिट’ की राशि बढ़ाई और इन लेन-देन से प्राप्त पैसों को सिंगापुर स्थित अपनी एक सब्सिडियरी कंपनी में ट्रांसफर कर दिया. इन लेन-देन की वजह से ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और उसके कंसोर्टियम बैंकों को 155.21 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. आरोप है कि दीपक सिंगला इन लेन-देन से जुड़ी कंपनियों में अहम प्रबंधकीय पदों पर थे.

मई में गिरफ्तारी के बाद जून में पंचकूला की एक विशेष अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद उन्होंने राहत के लिए पंजाब और Haryana हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अंततः Supreme Court पहुंचे थे. पिछली सुनवाई के दौरान Supreme Court ने ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था.

–

डीसीएच/