
New Delhi, 26 नवंबर . पैकेटबंद खाद्य और पेय पदार्थों की बढ़ती खपत तथा उससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए Supreme Court ने Thursday को एक महत्वपूर्ण निर्णय में केंद्र Government और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को चेतावनी लेबलिंग संबंधी नियमों को जल्द अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है. अदालत ने कहा है कि जिन खाद्य उत्पादों में नमक, चीनी या सैचुरेटेड फैट की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक होगी, उनके पैकेट के सामने वाले हिस्से पर स्पष्ट चेतावनी दी जानी चाहिए, ताकि उपभोक्ता खरीदारी से पहले सही निर्णय ले सकें.
Supreme Court ने स्पष्ट किया कि चेतावनी लेबल तय करते समय केवल अतिरिक्त मिलाई गई चीनी या फैट को आधार नहीं बनाया जाना चाहिए, बल्कि उत्पाद में मौजूद कुल शुगर और सैचुरेटेड फैट को ध्यान में रखा जाए. अदालत का मानना है कि उपभोक्ताओं को किसी खाद्य पदार्थ की वास्तविक पोषण स्थिति की सही जानकारी मिलनी चाहिए.
कोर्ट ने निर्देश दिया कि पैकेट के मुख्य डिस्प्ले क्षेत्र पर तीन अलग-अलग षट्कोण (हेक्सागोन) बनाए जाएं, जिन पर क्रमशः ‘हाई सुगर’, ‘हाई सॉल्ट’ और ‘हाई फैट’ लिखा हो. प्रत्येक चेतावनी चिन्ह पैकेट के सामने के हिस्से का कम से कम 4-5 प्रतिशत हिस्सा घेरे और उसमें इस्तेमाल किया गया फॉन्ट इतना बड़ा और स्पष्ट हो कि ग्राहक उसे आसानी से पढ़ सकें.
अदालत ने यह भी कहा कि नमक, चीनी और सैचुरेटेड फैट की सीमा वैज्ञानिक अध्ययनों के आधार पर तय की जानी चाहिए. यह सीमा न तो इतनी कम हो कि लगभग हर पैकेज्ड उत्पाद पर चेतावनी लगानी पड़े और न ही इतनी अधिक हो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पाद चेतावनी के दायरे से बाहर रह जाएं.
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बच्चों और आम नागरिकों में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया. पीठ ने सुझाव दिया कि स्कूलों और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में पोषण संबंधी शिक्षा को अधिक महत्व दिया जाना चाहिए ताकि लोग कम उम्र से ही स्वस्थ भोजन संबंधी निर्णय लेना सीख सकें.
Supreme Court ने एफएसएसएआई को निर्देश दिया है कि वह इन दिशा-निर्देशों के आधार पर नए ड्राफ्ट नियम तैयार करे, संबंधित पक्षों से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित करे तथा नियमों को जल्द से जल्द अधिसूचित करे.
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 10 सप्ताह बाद तय की है, जिसमें यह देखा जाएगा कि ड्राफ्ट नियम तैयार हुए हैं या नहीं और उनके क्रियान्वयन की दिशा में क्या प्रगति हुई है.
यह मामला ‘3एस एंड आवर हेल्थ सोसाइटी’ नामक एक सार्वजनिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दायर जनहित याचिका से जुड़ा है. याचिका में मांग की गई थी कि पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर स्पष्ट और अनिवार्य चेतावनी लेबल लगाए जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को अधिक नमक, चीनी और वसा वाले उत्पादों के बारे में पहले से जानकारी मिल सके.
–
डीबीपी
Skip to content