
New Delhi, 20 जुलाई . संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की मांगों का Samajwadi Party (सपा) ने खुलकर समर्थन किया है. पार्टी सांसदों ने कहा कि Government लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है.
सोनम वांगचुक को लेकर सपा सांसद राजीव राय ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “ये लोग अन्ना हजारे के साथ खड़े तो सोनम वांगचुक के साथ क्यों खड़े नहीं हो सकते हैं? अन्ना हजारे भी इसी तरह की मांग कर रहे थे. सोनम वांगचुक की कौन सी मांग नाजायज है? क्या इस लोकतांत्रिक देश में जवाबदेही तय नहीं होनी चाहिए? अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह की Governmentों में इस्तीफा हो जाते थे. वर्तमान Government कहती है कि कुछ भी हो जाए, इस्तीफा नहीं देंगे. डर है कि किसी का इस्तीफा मांग लिया जाए तो वह पोल न खोल दे.”
Samajwadi Party के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा, “छात्र हमारा भविष्य हैं और छात्रों के साथ Government खिलवाड़ कर रही है. वह छात्रों को धोखा दे रही है. यह हमारी मुद्दा है.”
Samajwadi Party की सांसद प्रिया सरोज ने कहा, “आज हमारा ध्यान उस विरोध-प्रदर्शन पर होना चाहिए जिसका हम लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. हम पहले प्रदर्शन में शामिल होंगे और फिर सदन में युवाओं की चिंताओं को उठाएंगे, क्योंकि यही हमारी प्राथमिकता है.”
प्रिया सरोज ने कहा, “किसी को कोई दिक्कत नहीं है. सबसे पहली बात, हम युवा हैं-देश का भविष्य हैं. हम इन कानूनी प्रावधानों से नहीं डरते और न ही उनके लाठीचार्ज से डरते हैं. हम एकजुट रहेंगे, शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे और विधानसभा तक मार्च करेंगे, जहां हम अपनी पार्टी के साथ अपनी बात रखेंगे.”
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पर Samajwadi Party के सांसद देवेश शाक्य ने कहा, “अगर Government उनकी मांगें मान लेती है, तो हर कोई उनके साथ खड़ा होने को तैयार है.”
उन्होंने कहा कि Government लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है. सोनम वांगचुक को जिस तरह से हिरासत में लिया गया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है. जब शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन हो रहा हो, तो उसे जारी रहने देना चाहिए. युवा और संविधान में विश्वास रखने वाले लोग उन पर पूरा भरोसा करते हैं और उनके साथ खड़े हैं. सभी युवा उनके साथ हैं और Samajwadi Party भी उनके समर्थन में खड़ी है.”
–
डीसीएच/
Skip to content