
मैसूर, 28 मई . कर्नाटक में Chief Minister पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. सिद्धारमैया के इस्तीफे की अटकल के बीच डी.के. शिवकुमार के Chief Minister बनने की संभावनाओं पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है.
मैसूर में कर्नाटक आर्मी के जिला अध्यक्ष तेजेश लोकेश गौड़ा ने भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कर डी.के. शिवकुमार के Chief Minister बनने की कामना की. नारियल फोड़कर उन्होंने प्रार्थना की कि शिवकुमार एक अच्छे Chief Minister साबित हों. तेजेश लोकेश गौड़ा ने से बात करते हुए कहा, “हमने पूजा-अर्चना की और नारियल फोड़कर डी.के. शिवकुमार के Chief Minister बनने की कामना की. सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद अब उनके पास Chief Minister बनने का अवसर है. हमने भगवान गणपति से प्रार्थना की कि वे एक अच्छे Chief Minister बनें.”
Bengaluru में कांग्रेस कार्यकर्ता उमाशंकर ने दावा किया, “डी.के. शिवकुमार कल Chief Minister पद की शपथ लेंगे और हम इसे बड़े ही भव्य पैमाने पर मनाएंगे.”
Union Minister रामदास अठावले ने Mumbai में कहा, “कर्नाटक में हमेशा से शिवकुमार को Chief Minister बनाने की चर्चा होती रही है. हालांकि, कांग्रेस पार्टी किसे Chief Minister चुनती है, यह उनका आंतरिक मामला है.”
नागपुर में कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने सिद्धारमैया की प्रशंसा करते हुए कहा, “सिद्धारमैया हमारी पार्टी के बहुत वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं. पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा. उन्होंने Chief Minister के तौर पर अच्छा काम किया है. वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करते हुए नए और युवा नेतृत्व को आगे लाना एक सकारात्मक कदम है.”
विधान परिषद चुनावों पर विजय वडेट्टीवार ने कहा, “पहले उम्मीदवारों की घोषणा होने दीजिए. भाजपा ने अपनी सूची को अंतिम रूप दे दिया है, उसके बाद हम भी अपनी सूची जारी करेंगे.”
कर्नाटक कांग्रेस में लंबे समय से सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार गुट के बीच सत्ता की खींचतान चर्चा में रही है. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, हाईकमान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच संतुलन बनाते हुए फैसला ले सकती है. डी.के. शिवकुमार की कर्नाटक में लिंगायत और वोकलिगा समुदायों के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है. उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. अगर वे Chief Minister बनते हैं तो यह कर्नाटक कांग्रेस में नई शुरुआत मानी जाएगी.
–
एससीएच/पीएम
Skip to content