इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं सनी लियोनी, फिल्म की शूटिंग से पहले लिया आशीर्वाद

Mumbai , 16 अगस्त . Actress सनी लियोनी ने Sunday को पति डेनियल वेबर के साथ इस्कॉन मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की. उन्होंने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले भगवान का आशीर्वाद लिया.

इस दौरान सनी लियोनी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत और आकर्षक नजर आईं. उन्होंने डस्टी पिंक रंग का कढ़ाईदार सलवार सूट पहना हुआ था. हल्के मेकअप और खुले बालों में उनका लुक बेहद सादगीपूर्ण दिख रहा था.

वहीं, उनके पति डेनियल वेबर हरे रंग की शर्ट, सफेद टी-शर्ट और क्रीम रंग की पैंट में नजर आए.

सनी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया, क्योंकि वह जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं. हालांकि, इस आगामी प्रोजेक्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

इस बीच, सनी लियोनी अपनी ‘डीजे वर्ल्ड टूर’ में भी व्यस्त हैं. वह भारत, थाईलैंड और कनाडा सहित कई देशों में परफॉर्म कर चुकी हैं. इस टूर के तहत उन्होंने पटाया, दिल्ली, Mumbai , हैदराबाद, कोच्चि और वैंकूवर में मंच पर प्रस्तुति दी है.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सनी ग्लासगो और डबलिन में परफॉर्म कर चुकी हैं. इसके अलावा, उन्होंने यूरोप, अमेरिका और श्रीलंका के विभिन्न शहरों में भी शो किए हैं.

अब उनके ‘डीजे वर्ल्ड टूर’ का अगला पड़ाव ऑस्ट्रेलिया होगा.

अगर सनी की फिल्मों की बात करें तो ‘केनेडी’ की सफलता के साथ-साथ वह हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘चुड़ैल’ पर भी काम कर रही हैं.

वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर चुकी हैं.

टीएलवी प्रसाद के निर्देशन में बन रही ‘चुड़ैल’ में सनी लियोनी के अलावा मंदाना करीमी और राहुल देव भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर शूट की गई इस फिल्म में सनी एक ऐसी आत्मा की भूमिका निभाएंगी, जो बुलंदशहर की सड़कों पर भटकती है. वहीं, मंदाना करीमी उनकी प्रतिद्वंद्वी अलौकिक शक्ति की भूमिका में दिखाई देंगी.

निर्माता महेंद्र धारीवाल की 50वीं फिल्म ‘चुड़ैल’ के सितंबर 2026 के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है.

पैन-इंडिया रिलीज के तौर पर पेश की जा रही यह फिल्म तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में डब संस्करणों के साथ भी रिलीज की जाएगी.

एएमटी/डीकेपी