स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टी 20 अप्रैल से, सीएम विष्णुदेव साय बोले- बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

रायपुर, 6 अप्रैल . छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी और लू को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 20 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी.

सीएम विष्णुदेव साय कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसीलिए स्कूलों में 20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां शुरू हो जाएंगी.

छत्तीसगढ़ में लगातार लू चल रही है, और मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए हीट वेव की चेतावनी भी दी है. आने वाले दिनों में तापमान 42 डिग्री को पार कर सकता है.

Government ने छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की तिथि में बदलाव कर दिया है. अब प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त तथा अशासकीय स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा.

इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 1 मई से 15 जून तक घोषित की गई थीं.

शिक्षा विभाग के नए आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है. यह आदेश शिक्षकों के लिए लागू नहीं होगा, यानी उन्हें स्कूल आना होगा और बाकी की चीजें उसी रूप से संचालित होंगी, जैसे कि पहले होती रही हैं.

सीएम विष्णुदेव साय ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी Government ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को पूर्व निर्धारित तिथि से पहले लागू करते हुए अब 20 अप्रैल से 15 जून तक घोषित किया है, ताकि इस भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत सुरक्षित रह सके.

डीकेएम/डीकेपी