
New Delhi, 9 अगस्त . Jharkhand में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन, परिसीमन और महिला आरक्षण के मुद्दों पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत की प्रतिक्रिया सामने आई है.
से बातचीत करते हुए धर्मेंद्र प्रधान के बयान पर सुखदेव भगत ने कहा कि एक तरफ मोहन भागवत की ओर से छात्रों से संवाद किया जाता है, तो दूसरी तरफ न तो Prime Minister और न ही गृह मंत्री की ओर से कोई बयान आता है. धर्मेंद्र प्रधान बोले भी, तो उन्होंने भी जेन-जी को गुमराह करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि छात्रों के मुद्दे क्या आज इनके लिए प्रासंगिक नहीं हैं?
Jharkhand में चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर सुखदेव भगत ने कहा कि छात्रों से Government की ओर से बातचीत की जा रही है. मेरा मानना है कि Government की ओर से हर विंग से बात की जा रही है. आंदोलनकारियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के जितने भी विंग हैं, उनसे बात की जा रही है. राहुल गांधी की ओर से कहा गया है कि चाहे जिसकी भी Government हो, वे छात्रों के मुद्दे के साथ हैं. Chief Minister हेमंत सोरेन संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रहे हैं. इस मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
हेमंत सोरेन की ओर से कहा गया है कि जांच की आंच अगर सीएम आवास तक भी जाए, तब भी पीछे नहीं हटूंगा. इस मामले में लगातार हेमंत सोरेन की ओर से कार्रवाई की जा रही है. मुझे उम्मीद है कि छात्रों की जायज मांग पर हेमंत सोरेन की ओर से ठोस कार्रवाई की जाएगी.
परिसीमन को लेकर तमिलनाडु में बुलाई गई बैठक में सभी सांसदों के नहीं पहुंचने पर सुखदेव भगत ने कहा कि हम लोग आज भी परिसीमन के खिलाफ हैं. Government जिस प्रकार से हड़बड़ी में बिल लाना चाहती है, उसकी मंशा पर हमें शक है.
रोजगार को लेकर राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र Government की ओर से एक विचारधारा को जिस तरह से थोपने की कोशिश की जा रही है. इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा जा रहा है. इसी मामलों को राहुल गांधी की ओर से इंगित किया गया है.
महिला आरक्षण के मुद्दे पर सुखदेव भगत ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं का सम्मान करती रही है, लेकिन अगर कोई भी बिल लाया जा रहा है तो साफ नीयत से लाया जाना चाहिए. पिछली बार जिस तरह से Government बिल लाई और नैरेटिव सेट करने की कोशिश की कि विपक्ष का साथ नहीं मिला.
–
एसडी/
Skip to content