
New Delhi, 24 मई . कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दावों पर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने निशाना साधा है.
सुधांशु त्रिवेदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा कि राहुल गांधी का यह बयान केवल Political हताशा नहीं बल्कि India को अस्थिर करने की खतरनाक मानसिकता का सार्वजनिक प्रदर्शन है. जब-जब देश वैश्विक मंच पर मजबूत हुआ, India की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों पर पहुंची और दुनिया ने India के नेतृत्व को स्वीकार किया, तब-तब India विरोधी अंतरराष्ट्रीय ताकतों ने देश को बदनाम करने का अभियान चलाया और कांग्रेस ने उनका साथ निभाया.
सुधांशु त्रिवेदी ने लिखा कि हाल के राज्य चुनावों में नगण्य रैलियां करके, उसी समय विदेशों में उस सैर-सपाटा कर के बिना मेहनत चुनाव जीतने का ख्वाब रखने के कारण राहुल गांधी लोकतांत्रिक चुनावों में लगातार हार रहे हैं. उन्होंने लिखा कि अब कांग्रेस ‘अराजकता की राजनीति’ पर उतर आई है. विदेशी धरती पर India की संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करना, देशविरोधी नैरेटिव को हवा देना और India में अस्थिरता की भविष्यवाणी करना, यह सब संयोग नहीं, बल्कि एक सुनियोजित ‘टूलकिट राजनीति’ का हिस्सा है.
उन्होंने लिखा कि 140 करोड़ देशवासी Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में एकजुट हैं. India की राष्ट्रवादी जनता कांग्रेस और ‘टूलकिट गैंग’ की हर साजिश का लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देती रहेगी तथा इंडी गठबंधन की India में आग लगाने की कोई भी साजिश कभी सफल नहीं होने देगी.
उन्होंने लिखा कि Prime Minister Narendra Modi और गृह मंत्री अमित शाह को गद्दार कहने वालों का असली चरित्र हर भारतीय के सामने बेनकाब हो गया. उन्होंने लिखा कि अब मैं देश के हर खुद्दार नागरिक से कहना चाहूंगा. सुधांशु त्रिवेदी ने लिखा, ‘कहनी है एक बात हमें, इस देश के पहरेदारों से. संभल के रहना अपने घर में, छिपे हुए गद्दारों से॥’
–
एसडी/पीएम
Skip to content