‘सदियों में मिलते हैं ऐसे नेता’, किरेन रिजिजू ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, कहा- ‘उनका जीवन एक मिसाल’

New Delhi, 10 जून . Prime Minister Narendra Modi के India के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित Prime Minister बनने पर Union Minister किरेन रिजिजू ने लोधी रोड स्थित एक बौद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी की जिंदगी अपने आप में एक मिसाल है, जिन्होंने अपने या अपने परिवार के लिए नहीं, बल्कि जीवन को राष्ट्र के नाम समर्पित किया है.

Union Minister किरेन रिजिजू ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “आज का दिन ऐतिहासिक है. Prime Minister Narendra Modi ने चुने हुए Prime Minister के तौर पर 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं. सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करना उनके लिए बहुत सौभाग्य की बात है.”

उन्होंने कहा, “बड़ी बात यह है कि Prime Minister और भी लोग बने हैं, लेकिन Narendra Modi के कार्यकाल में India ने ‘विकसित राष्ट्र’ बनने की ओर पहला कदम रखा है. आजादी प्राप्त करते समय India गरीब था. इतने सालों तक हम गरीब राष्ट्र बनकर रहे. 2014 में Narendra Modi जब Prime Minister बने तो उन्होंने कहा कि India को लक्ष्य रखकर चलना होगा. ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य उन्होंने रखा और फिर 2047 में India को ‘पूर्ण विकसित राष्ट्र’ बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं.”

रिजिजू ने कहा, “मैं मानता हूं कि सदियों में ऐसा नेता समाज और देश को प्राप्त होते हैं. Narendra Modi जैसी नेता और शख्सियत बार-बार किसी राष्ट्र को नहीं मिलती है. हम उनके स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं. मोदी जी अपने लिए नहीं जीते हैं, बल्कि वे देश और समाज के लिए जीते हैं. उनकी जिंदगी अपने आप में एक मिसाल है, जिन्होंने अपने या अपने परिवार के लिए नहीं, बल्कि जीवन को राष्ट्र के नाम समर्पित किया है.”

Union Minister ने पीएम मोदी के साथ काम करने का अपना अनुभव भी शेयर किया. उन्होंने कहा, “21वीं सदी में नकारात्मक शक्तियां ज्यादा हैं. सब लोग अच्छे काम को खराब या बदनाम करने के लिए लगे रहते हैं. ऐसे में भी पीएम मोदी ने हमें शुद्ध विचार और आस्था के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने हमें देश के लिए काम करते रहने के निर्देश दिए हैं.”

दूसरे नेताओं से तुलना किए जाने पर Union Minister किरेन रिजिजू ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi की तुलना किसी और से करना सही नहीं है. जब पंडित जवाहरलाल नेहरू Prime Minister बने, तो वे चुने नहीं गए थे, बल्कि महात्मा गांधी ने उन्हें चुना था और Prime Minister नियुक्त किया था. वे सीधे तौर पर चुने गए Prime Minister नहीं थे.”

उन्होंने कहा, “आजादी के शुरुआती सालों में कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त लहर थी और लोग उन्हें ही वोट देते रहे. उस समय कांग्रेस के सामने अधिक संघर्ष नहीं था. सवाल यह है कि देश ‘विकसित राष्ट्र’ नहीं बन सका. कांग्रेस और एक परिवार के लोगों ने खूब नाम कमाया. वे Prime Minister की कुर्सी पर बैठे, लेकिन देश विकसित नहीं बन पाया.”

रिजिजू ने आगे कहा, “मेरा कहना है कि तुलना नहीं करनी चाहिए, क्योंकि Narendra Modi के Prime Minister बनने के बाद 2014 में ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य रखा गया और उसके लिए काम शुरू किया गया. हम उस मुकाम के बहुत करीब पहुंच रहे हैं. इतिहास में हमेशा-हमेशा के लिए यह लिखा जाएगा कि ‘विकसित भारत’ के लिए पहला कदम Prime Minister मोदी के समय रखा गया. उनके काम और सोच से India ‘विकसित राष्ट्र’ बना है. इसको कोई नकार नहीं सकता है, क्योंकि यही वास्तविकता है.”

वहीं, किरेन रिजिजू ने Government की 12 साल की उपलब्धियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “12 सालों में देश की स्थिति बदली है. कनेक्टिविटी बढ़ी है. सीमावर्ती क्षेत्रों तक सड़कें-हाईवे बन चुके हैं. हर घर बिजली और पानी पहुंच रहा है. घर-घर गैस कनेक्शन पहुंचाए गए. लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है. राज्यों में अनेकों एयरपोर्ट बन चुके हैं. रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत बना है. ये सब 12 सालों में देखने को मिला है.”

डीसीएच/