झारखंड में छात्रों की जीत, इंडिया ब्लॉक ने नहीं दिया साथ : तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष

हैदराबाद, 18 अगस्त . Jharkhand Government द्वारा जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा और टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले के बाद देशभर से नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. तेलंगाना भाजपा और टीजेएस नेताओं ने इस मुद्दे पर अलग-अलग राय रखी है.

तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने Jharkhand Government के फैसले को छात्रों की जीत बताया. उन्होंने कहा, “Jharkhand के छात्रों की जीत हुई है. Government को छात्रों की ताकत के आगे झुकना पड़ा. Jharkhand में हुआ आंदोलन छात्रों की असली ताकत दिखाता है. यह छात्रों की बड़ी सफलता है.”

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक पर निशाना भी साधा. रामचंद्र राव ने कहा, “दुख की बात यह है कि कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी या इंडिया ब्लॉक के किसी भी नेता ने न तो छात्रों से मुलाकात की और न ही उन्हें अपना समर्थन दिया.”

वहीं, तेलंगाना जन समिति के प्रमुख और एमएलसी एम. कोडंडाराम ने Government के फैसले की सराहना करते हुए कहा, “Jharkhand Government ने चार घंटे चली कैबिनेट बैठक के बाद एक बड़ा फैसला लिया है. लंबी चर्चा के बाद, कैबिनेट ने आखिरकार Jharkhand लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द कर दिया है.”

उन्होंने आगे कहा कि Government ने आयोग के कामकाज में सुधार के लिए भी कदम उठाए हैं. साथ ही, उन्होंने लोक सेवा आयोग के कामकाज की समीक्षा करने और उसमें सुधार के लिए उचित सिफारिशें देने के लिए एक अधिकारी की नियुक्ति करने का भी फैसला किया है.

पेपर लीक के आरोपों की जांच को लेकर भी Government ने कमेटी बनाई है. कोडंडाराम ने कहा, “Government ने पूरी परीक्षा प्रक्रिया की जांच के लिए एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक कमेटी भी बनाई है, जिसमें प्रश्न-पत्र और पेपर लीक के मामले भी शामिल हैं.”

हालांकि छात्रों और Government के बीच एक मुद्दे पर अब भी सहमति नहीं बनी है. कोडंडाराम ने कहा, “सीआईडी द्वारा भी मामले की जांच हो रही है, लेकिन छात्र चाहते हैं कि स्वतंत्र रूप से जांच हो. उन्हें लगता है कि सीबीआई ही एकमात्र एजेंसी है जो स्वतंत्र रूप से जांच कर सकती है. बस इसी को लेकर Government और छात्रों में सहमति नहीं बनी है.”

पीआईएम/एएस