
Lucknow, 23 जुलाई . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री संजय निषाद ने पेपर लीक के मामलों और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन सहित कई और मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी है.
से बातचीत करते हुए संजय निषाद ने कहा, “देश के लोगों को पीएम मोदी की बातों का समर्थन करना चाहिए और छात्रों को भरोसा रखना चाहिए. Prime Minister जिस चीज को ठानते हैं, उसको पूरा करते हैं. जब उन्होंने कह दिया है तो सब सजा के पात्र होंगे, कड़े नियम बनाए जाएंगे और तेजी से भ्रष्टाचार को रोका जाएगा. पीएम मोदी के इस बात का हम सभी को स्वागत करना चाहिए. छात्रों को आंदोलन वापस ले लेना चाहिए और उनको Prime Minister पर भरोसा रखना चाहिए.
अन्ना हजारे की ओर से पीएम मोदी को चिट्ठी लिखने को लेकर संजय निषाद ने कहा कि छात्रों के साथ Government खड़ी है. जब छात्र विरोधियों के साथ गुमराह होंगे तो शासन-प्रशासन व्यवस्था बनाता है. मेरा मानना है कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.
जेपी नड्डा की ओर से कांग्रेस पर निशाना साधने को लेकर संजय निषाद ने कहा कि विपक्ष इसलिए चर्चा नहीं चाहता है कि जब चर्चा होगी तो पता चलेगा कि उनके समय में कितने शिक्षा माफिया थे. शिक्षा माफियाओं को ही मंत्री बनाया जाता था. विपक्ष की Government में बच्चों के भविष्य को बेचा जाता था और फर्जी डिग्री दिलाकर नौकरी पर रखा जाता था. हमारी Government ने शिक्षा माफिया और नकल माफिया को खत्म किया है. Prime Minister ने संज्ञान ले लिया है अब जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा.
सपा के 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के रामपुर जाने को लेकर संजय निषाद ने कहा कि ये सभी बेईमान और नाटकबाज हैं; जब इनकी Government थी, तो उस जमीन को वैध घोषित करते. Samajwadi Party आजम खान का Political इस्तेमाल करना चाहती है.
राहुल गांधी की ओर से Prime Minister आवास के बाहर किए गए प्रदर्शन पर संजय निषाद ने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट कहती है कि मुसलमानों की दशा काफी खराब है, इसका मतलब है कि वे शिक्षा में काफी पिछड़े हुए हैं. ऐसे ही बहुत ऐसी पिछड़ी जातियां हैं, जहां 60 प्रतिशत लोग भूमिहीन हैं और विपक्ष के लोग उनका सियासी फायदा उठा रहे हैं. ऐसे आंदोलनों पर Government को सतर्क हो जाना चाहिए. इसलिए जनता ने इनको विपक्ष में रखा है और इनको देश से कोई मतलब नहीं है.
–
एसडी/पीएम
Skip to content