
Lucknow, 21 जून . नीट-यूजी परीक्षा के दोबारा आयोजन पर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है. Sunday को नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा आयोजित की जा रही है.
नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा को लेकर Odisha की उपChief Minister प्रवती परिदा ने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को मेरी शुभकामनाएं! सभी परीक्षार्थियों पर महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद मिले. सभी को उम्मीद से ज्यादा अच्छा करें. छात्र मानसिक तौर पर फिट रहें और परीक्षा को हिट करें, यही मेरी कामना है.
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि तैयारी पूरी की गई है. मेरा मानना है कि सकुशल परीक्षा संपन्न हो जाए तो लाखों बच्चों में आशा की किरण जागेगी.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए BJP MP रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पूरी तैयारी की गई है. नीट की आज की परीक्षा सफल होगी. सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं.
से बातचीत करते हुए एक छात्र का सेंटर अबू-धाबी जाने पर राहुल गांधी के सवाल उठाने को लेकर BJP MP दिनेश शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी खुद में एक सवाल हैं, क्योंकि कांग्रेस उनके नेतृत्व में 99 बार हार चुकी है, इसके बावजूद वे नेता हैं.
से बातचीत करते हुए परीक्षा की तैयारी कर रही सोनिया बी ने चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि परीक्षा देने के लिए काफी उत्साहित हूं. पेपर लीक के बाद और पढ़ने के लिए थोड़ा समय मिला. Government की ओर से ठीक व्यवस्थाएं की गई हैं.
Himachal Pradesh की राजधानी शिमला में नीट परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और जिले भर में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. Police और आईटीबीपी के जवानों की कड़ी सुरक्षा में सीलबंद हरे बक्सों में प्रश्न-पत्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए गए.
बिहार की राजधानी Patna में नीट की दोबारा परीक्षा के लिए ट्रैफिक प्लान के बारे में ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि यहां बड़ी संख्या में उम्मीदवार और उनके अभिभावक आते हैं, जिससे जाम लग जाता था. इसे आसान बनाने के लिए हमने ये इंतजाम किए हैं ताकि रास्तों पर कोई दबाव न पड़े.
–
एसडी/पीएम
Skip to content