
संभाजी नगर, 23 जुलाई . Maharashtra के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि छात्रों के भविष्य का Politicalरण नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर Police लाठीचार्ज को गलत बताया, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों पर कार्रवाई समेत छात्रों की अहम मांगों पर विचार करने का समर्थन किया और सभी दलों से आंदोलन को छात्रों के हितों पर केंद्रित रखने की अपील की.
उन्होंने Thursday को से बातचीत में कहा कि छात्रों का भविष्य कांग्रेस नहीं हो सकता है. विद्यार्थी मूलत: विद्यार्थी होते हैं, जिसका किसी भी Political दल से कोई सरोकार नहीं होता है. विशुद्ध रूप से विद्यार्थियों को अपने भविष्य की चिंता होती है. इसी को देखते हुए समाज का हर व्यक्ति उसकी तरफ सहानुभूतिपूर्वक देखता है, चाहे वो सत्तापक्ष हो या विरोधी दल. हिंदुस्तान का हर Political दल छात्रों को लेकर चिंतित रहता है.
मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि मौजूदा समय में राहुल गांधी इन तमाम मुद्दों का जिक्र करके राजनीति कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है. वो खुद को लोगों के बीच में प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन, मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि अब आंदोलनकारी भी उनकी भाषा को स्वीकार करने वाले नहीं हैं. राहुल गांधी आंदोलनकारियों के बीच में जाकर संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि हम आपके साथ हैं.
उन्होंने कहा कि अगर प्रदर्शनस्थल पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि देखने को मिलेगी, तो निश्चित तौर पर केंद्र Government की ओर से कार्रवाई की जाएगी. इस तरह की गतिविधियों को जायज नहीं ठहराया जा सकता है. किसी भी विद्यार्थी को अगर किसी भी प्रकार की दिक्कत होगी, उसकी जान जाएगी, उसका सिर फटेगा, तो बिल्कुल भी सही नहीं है. Government की कोशिश है कि छात्रों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हो. ऐसी स्थिति में आंदोलन से संबंधित पूरी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) पर भी प्रतिक्रिया दी. उनके मुताबिक, इस पार्टी का गठन सिर्फ छात्रों के हित में मुद्दा उठाने के लिए हुआ था. लेकिन, इस पार्टी के साथ अन्य Political दलों के लोग अपना उल्लू सीधा करने के लिए शामिल हो रहे हैं. ये लोग फर्जी दावा कर रहे हैं कि हम आपके साथ हैं. ऐसा करके ये लोग आंदोलन को दिग्भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं. विद्यार्थियों की जायज मांगों को लेकर Government जरूर विचार करेगी.
मंत्री ने अभिजीत दिपके को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि अभिजीत दिपके मेरे विधानसभा क्षेत्र का मतदाता है. अपना बच्चा दिल्ली में आंदोलन कर रहा है. मौजूदा समय में आंदोलन स्थल पर जिस तरह की स्थिति बनी हुई है, उसे देखते हुए उसका विचलित होना लाजिमी है. हर माता-पिता को इस बात की चिंता रहती है कि उसके बच्चे को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो. Police उसे पूरी सुरक्षा दे रही है.
उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर कहा कि इसका समर्थन नहीं किया जा सकता है. कोई भी पार्टी लाठीचार्ज का समर्थन नहीं कर सकती है. Police को संयम के साथ काम करना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि आंदोलन शांतिपूर्वक तरीके से हो.
–
एसएचके/एबीएम
Skip to content