रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

जबलपुर, 21 जून . President द्रौपदी मुर्मु ने Sunday को मुख्य अतिथि के रूप में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया. इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न संकायों के मेधावी विद्यार्थियों को डिग्रियां और स्वर्ण पदक प्रदान किए. इस मौके पर Madhya Pradesh के Governor मंगूभाई पटेल, Chief Minister मोहन यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

कड़ी सुरक्षा और राज्य के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में President द्रौपदी मुर्मु ने मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल और डिग्रियां प्रदान कीं.

दीक्षांत समारोह के दौरान स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला. गणित विषय में पांच गोल्ड मेडल हासिल करने वाले एक छात्र ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज मुझे President के हाथों गणित में पांच स्वर्ण पदक प्राप्त हुए हैं. यह मेरे जीवन का बेहद गर्व का क्षण है. इस उपलब्धि ने मेरी मेहनत को सार्थक कर दिया है.

वहीं, दर्शनशास्त्र (फिलॉसफी) विषय में तीन स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली एक छात्रा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं. मुझे फिलॉसफी में तीन गोल्ड मेडल मिले हैं. President और यहां आए मंत्रियों से मिलकर बहुत अच्छा लगा. यह मेरे लिए यादगार और प्रेरणादायक अवसर है.

बाद में President द्रौपदी मुर्मू ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी समारोह की जानकारी साझा की. President मुर्मु के अधिकारिक एक्स हैंडल के पोस्ट में लिखा गया, “President द्रौपदी मुर्मु ने Madhya Pradesh के जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की. President ने कहा कि छात्रों में रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना उच्च शिक्षण संस्थानों की एक अहम जिम्मेदारी है. उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे अपने आसपास के वंचित और ग्रामीण समुदायों की चुनौतियों को समझें, उनकी जरूरतों के हिसाब से समाधान तैयार करें, उन्हें सशक्त बनाएं और उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाने में योगदान दें.”

/डीकेपी