
Mumbai , 22 जुलाई . Actor सलमान खान ने नीट पेपर लीक विवाद और छात्रों के आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर दिया है. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “यह आंदोलन मूल रूप से शांतिपूर्ण था, लेकिन इसका हिंसक रूप लेना बेहद दुखद है.” उन्होंने आंदोलन के दौरान घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की.
सलमान खान ने अपने पोस्ट में लिखा, “पेपर लीक का मुद्दा बेहद गंभीर है और इससे लाखों छात्रों के भविष्य पर असर पड़ता है. यह देखकर खुशी हुई कि देशभर के छात्र बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता भी इस अभियान में उनके साथ खड़े हैं.”
उन्होंने छात्रों की सराहना करते हुए कहा, “उन्होंने अपनी मेहनत, ईमानदारी और लगन के दम पर भविष्य बनाने की इच्छा दिखाई है. यह आंदोलन इस बात का प्रमाण है कि देश का युवा बेहतर शिक्षा प्रणाली चाहता है. छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की कोशिश की और उनके साहस और प्रतिबद्धता की प्रशंसा की जानी चाहिए.”
Actor ने कहा, “शिक्षा के प्रति जागरूक और प्रेरित युवा ही भविष्य में India का नाम दुनिया भर में रोशन करेंगे. आज की युवा पीढ़ी अपने ज्ञान और मेहनत के बल पर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी.”
सलमान खान ने अपने संदेश में यह भी कहा, “छात्रों के इस आंदोलन को Political रंग नहीं दिया जाना चाहिए. यह मुद्दा केवल छात्रों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा है, इसलिए इसका श्रेय भी छात्रों को ही मिलना चाहिए. मुझे यकीन है कि Government छात्रों की भावनाओं को समझेगी और शिक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, मजबूत और भरोसेमंद बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएगी.”
उन्होंने कहा, “यदि शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तो इसका लाभ पूरे देश को मिलेगा. जो भी छात्र शिक्षा हासिल करना चाहते हैं, उन सभी को बेहतर अवसर मिलने चाहिए. शिक्षा को इतना आकर्षक और प्रभावी बनाया जाना चाहिए कि हर साल अधिक से अधिक युवा इसकी ओर प्रेरित हों. India को ऐसा शिक्षा केंद्र बनाया जाना चाहिए, जहां दूसरे देशों के छात्र भी पढ़ाई के लिए आना चाहें.”
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content