दिल्ली में कोचिंग सेंटरों पर सख्ती, शहरभर में सुरक्षा जांच के आदेश

New Delhi, 24 जून . दिल्ली Government ने कोचिंग संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया. शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने Wednesday को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहरभर में कोचिंग सेंटरों पर विशेष सुरक्षा जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए.

बैठक में गृह विभाग, नगर निगम दिल्ली, शहरी विकास विभाग, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और उच्च शिक्षा निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. बैठक में कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था, बुनियादी ढांचे और नियामकीय ढांचे की विस्तृत समीक्षा की गई.

मंत्री ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कोचिंग संस्थानों को Government और न्यायालय द्वारा तय सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करना होगा.

Government ने तत्काल प्रभाव से दिल्ली विकास प्राधिकरण,एमसीडी, दिल्ली अग्निशमन सेवा और डीडीएमए को निर्देश दिया है कि मुखर्जी नगर, राजेंद्र नगर और कटवरिया सराय जैसे प्रमुख कोचिंग हब में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जाए. इन टीमों द्वारा फायर सेफ्टी, भवन मानकों और अन्य अनिवार्य सुरक्षा नियमों की जांच की जाएगी.

इसके साथ ही एमसीडी को पूरे दिल्ली में सर्वे किए गए 923 कोचिंग सेंटरों की सूची निरीक्षण टीमों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. मंत्री ने यह भी आदेश दिया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर दिल्ली Police और फायर डिपार्टमेंट द्वारा सख्त कार्रवाई की जाए.

साथ ही, एमसीडी को प्रतिदिन कार्रवाई रिपोर्ट मंत्री कार्यालय को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पूरे अभियान की निगरानी लगातार की जा सके.

Government ने यह भी बताया कि उच्च शिक्षा निदेशालय कोचिंग संस्थानों के लिए एक व्यापक और मजबूत नियामक ढांचा तैयार कर रहा है. इस प्रस्तावित ढांचे का उद्देश्य सुरक्षा मानकों को मजबूत करना, जवाबदेही सुनिश्चित करना और कोचिंग संस्थानों के संचालन को अधिक पारदर्शी बनाना है.

मंत्री ने दोहराया कि दिल्ली Government छात्रों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और किसी भी संस्थान को लापरवाही की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी.

एएमटी/डीकेपी