
कोलकाता, 6 मई . पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों के बाद हो रही हिंसा के बीच कोलकाता Police ने सख्त रुख अपनाया है. शहर के Police आयुक्त अजय नंद ने Wednesday को स्पष्ट किया कि विजय जुलूस में जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है और इन्हें किराये पर देने वाले मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
कोलकाता Police मुख्यालय लालबाजार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजय नंद ने कहा कि चुनाव के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में हुई हिंसा की घटनाओं के संबंध में अब तक करीब 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
Police आयुक्त ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की और कहा कि शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले Policeकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा, “मतदान शांतिपूर्ण रहा और कहीं कोई बड़ी हिंसा नहीं हुई. अब शांति बनाए रखना जरूरी है. कोई भी व्यक्ति अफवाहों पर ध्यान न दे.”
इसके साथ ही उन्होंने किसी भी तरह की उकसाने वाली या अतिरेक गतिविधियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने साफ कहा कि बिना Police अनुमति के कोई भी विजय जुलूस नहीं निकाला जा सकता.
Police के अनुसार, शहर के कई संवेदनशील इलाकों में अभी भी 65 कंपनियां तैनात हैं. राज्य Police और केंद्रीय बल मिलकर हालात को नियंत्रित करने का काम कर रहे हैं. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से तोड़फोड़ और हिंसा के मामलों में अब तक लगभग 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे पिछले Monday को घोषित किए गए थे, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार भारी बहुमत हासिल किया और 15 वर्षों से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस Government का अंत हुआ.
नतीजों के बाद राज्य के कई हिस्सों में छिटपुट हिंसा, तोड़फोड़ और मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं. कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में एक जेसीबी के जरिए तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय और कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया. इन घटनाओं को देखते हुए Police ने कड़ा संदेश देते हुए सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है.
–
डीएससी
Skip to content