‘पेपर लीक माफिया पर होगी कड़ी कार्रवाई’, भाजपा ने पीएम मोदी के फैसले का किया स्वागत

New Delhi, 23 जुलाई . नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र Government की ओर से फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के फैसले का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है. भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों का समाधान Political विरोध से नहीं होता. इसकी एक प्रक्रिया है और उसके अनुसार कार्रवाई हो रही है और आगे भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

दिल्ली में BJP MP गुलाम अली खटाना ने से बातचीत में कहा कि पेपर लीक मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाना एक अहम कदम है. इससे यह साफ होता है कि Prime Minister Narendra Modi और केंद्र Government छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर हैं.

गुलाम अली खटाना ने कहा कि पहले भी पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई की गई है और आगे भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने विपक्षी दलों से अपील की कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें और Political प्रदर्शन के बजाय संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से समाधान तलाशें.

जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को लेकर BJP MP ने सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान Police और सुरक्षा एजेंसियों पर पथराव जैसी घटनाएं सामने आई हैं, जो केवल छात्रों का आंदोलन नहीं लगता. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ Political दल अपने हितों के लिए बाहरी तत्वों को आंदोलन में शामिल कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि India दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और किसी भी समस्या का समाधान लोकतांत्रिक तरीके से ही निकाला जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि Government नीट समेत हर मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन Political दबाव बनाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिशों को स्वीकार नहीं किया जा सकता.

वहीं, हैदराबाद में भाजपा नेता टी.आर. श्रीनिवास ने भी Prime Minister Narendra Modi की ओर से पेपर लीक मामले में सख्ती के ऐलान का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि Prime Minister का बयान युवाओं के लिए भरोसा देने वाला है और इससे छात्रों को यह संदेश गया है कि Government उनके भविष्य को लेकर गंभीर है.

श्रीनिवास ने कहा कि Prime Minister ने स्पष्ट किया है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. पेपर लीक एक गंभीर समस्या है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक के पीछे एक संगठित गिरोह काम करता है, जिसमें कुछ कोचिंग संस्थानों और अन्य लोगों की भूमिका हो सकती है. इस तरह की गतिविधियां युवाओं के सपनों और मेहनत के साथ धोखा हैं और इन्हें पूरी तरह खत्म करना जरूरी है.

राहुल गांधी के पेपर लीक के आरोपों पर हमला बोलते हुए श्रीनिवास ने कांग्रेस पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को केवल वर्तमान Government पर आरोप लगाने के बजाय यह बताना चाहिए कि उनके शासनकाल में हुए पेपर लीक मामलों में क्या कार्रवाई की गई थी. उन मामलों में जिम्मेदारी किसकी थी और कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व वाली Government युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है. फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए दोषियों को जल्द सजा दिलाने और परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं.

पीआईएम/पीएम