
हैदराबाद, 10 अगस्त . तेलंगाना Government ने उस व्यक्ति और उसके दोस्त के लिए कड़ी सजा की मांग की है, जिन्होंने पिछले हफ्ते आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में एक मॉल में कार से एक मेडिकल छात्रा को कुचल दिया था.
तेलंगाना के पशुपालन मंत्री वकिति श्रीहरि ने Monday को यहां गांधी अस्पताल जाकर पीड़ित छात्रा के परिवारवालों को सांत्वना दी.
प्रियंका ने Sunday को सिकंदराबाद स्थित केआईएमएस अस्पताल में अंतिम सांस ली थी. इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल ले जाया गया. उसके शव को अब अंतिम संस्कार के लिए तेलंगाना के गडवाल जिले के जोगुल में इकलासपुर भेजा जाएगा.
मंत्री ने कहा कि परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि Chief Minister रेवंत रेड्डी आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के सामने इस मुद्दे को उठाएंगे और उनसे उन सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग करेंगे, जो इसमें शामिल थे.
श्रीहरि ने कहा कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आम लोगों के बीच में कड़ा संदेश देने का काम करेगा और भविष्य में होने वाली इस तरह की घटनओं पर भी अंकुश लगाने की दिशा में अहम साबित होगा.
प्रियंका पूर्वी गोदावरी जिले के राजामहेंद्रवरम मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर ऑफ मेडिसन (एमडी) की पढ़ाई कर रही थी. यह हादसा तीन अगस्त की रात का है, जब नशे की हालत में गाड़ी चला रहे युवक ने अपनी कार से स्कूटी में टक्कर मार दी. इस स्कूटी में प्रियंका पीछे बैठी थी. इस हादसे में उसे गंभीर चोट आई.
28 वर्षीय प्रियंका अपने दोस्त उमेश के साथ मॉल से बाहर आ रही थी, तभी कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी और यह हादसा हो गया.
इस हादसे के बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद उसे हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Police जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपनी कार से तीन बयार स्कूटी में टक्कर मारी. इसके बाद मॉल के स्टाफ पर हमला करने के बाद आरोपी वहां से भाग गया.
Police के मुताबिक, मॉल के कर्मचारियों ने सुरवरपु दसवांथ और एंड्रयू एडवर्ड्स को अंदर घुसने नहीं दिया क्योंकि दोनों ने शराब पी रखी थी. इसके बाद आरोपी की मॉल कर्मचारियों के साथ बहस हो गई थी, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने मॉल कर्मचारियों पर हमला भी किया. इस बीच, जब मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, तो युवक ने तेज रफ्तार से कार चलाई और मॉल के गेट के पास खड़ी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी.
मेडिकल छात्रा को अपनी कार से कुचलने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. इस हादसे के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही, दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया गया है. प्रियंका की मौत के बाद Police अब गैर इरादतन धाराओं में बदलाव कर सकती है.
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने Sunday को मृतका के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया है.
प्रियंका के पिता वेंकटेश ने राजमहेंद्रवरम में Police अधिकारियों से मुलाकात की. उन्होंने Police अधिकारियों से इस मामले में शिकायत दर्ज करने की भी मांग की. साथ ही, यह भी मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि उन्हें सख्त से सजा मिले.
–
एसएचके/पीएम
Skip to content