
Mumbai , 29 मई . Actor सुनील लहरी अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं. Friday को उन्होंने social media के जरिए एक बार फिर देश देश में खाली पड़ी जमीनों के सदुपयोग को लेकर एक खास सुझाव दिया.
Actor ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने Government से अनुरोध किया कि अगर लंबे समय तक कोई जमीन खाली है तो उसे Government के अंडर लेने के बाद वहां खेती करवानी चाहिए.
वीडियो में Actor कहते हैं, “मैं पिछले दिनों अपने फार्म पर जा रहा था, तो Mumbai से निकलते मैंने देखा कि फार्म तक पहुंचते-पहुंचते तकरीबन दो-चार जगह पर खेती हो रही थी और यही हाल सारे देश का है. मेरा Government से अनुरोध है कि पूरे देश में एक तरह का कानून बनाए कि कोई भी जमीन अगर दो साल से ज्यादा खाली है, तो उसे Government जब्त कर ले.
उन्होंने आगे कहा, “इस तरह का कानून आने से ज्यादा से ज्यादा खेती होगी और महंगाई कम होगी और जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें काम करने का मौका भी मिल जाएगा.”
Actor ने अपनी बात को खत्म करते हुए सभी से पूछा कि उनका यह सुझाव कैसा लगा और क्या इस तरह के सुझाव इस्तेमाल होने चाहिए.
Actor सुनील टेलीविजन इंडस्ट्री के लोकप्रिय Actor हैं, जिन्होंने रामानंद सागर के ऐतिहासिक टीवी सीरियल ‘रामायण’ में ‘लक्ष्मण’ के किरदार से काफी लोकप्रियता हासिल की थी.
Madhya Pradesh के दमोह के रहने वाले Actor सुनील लहरी ने अपने करियर की शुरुआत ‘द नक्सलाइट’ से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘बहारों की मंजिल’ और ‘फिर आई बरसात’ जैसी फिल्मों में काम किया था. हालांकि, बाद में रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाकर उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की थी, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी.
इसके अलावा वे ‘विक्रम और बेताल’ (1985) और ‘उत्तर रामायण’ (1988) में भी नजर आ चुके हैं. सुनील लहरी वर्तमान में फिल्मों और टीवी से दूर हैं, लेकिन वे social media के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं.
–
एनएस/
Skip to content