
New Delhi, 10 जून . Prime Minister Narendra Modi ने Wednesday को दिल्ली के India मंडपम में देश भर के एनडीए नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. यह बैठक Narendra Modi के India के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए Prime Minister बनने और एनडीए Government के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी. इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत एनडीए के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
India मंडपम में आयोजित एनडीए की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 62 वर्षों के रिकॉर्ड को आज तोड़ा है. आजादी के बाद के शुरुआती वर्षों में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं थी, तब आजादी का पूरा यश कांग्रेस के साथ था. लेकिन आज पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस के समय में बार-बार जनता की ओर से आशीर्वाद मिलना बताता है कि उनकी यात्रा लोकतांत्रिक स्वीकृति की भी यात्रा है. पीएम मोदी का कालखंड Political स्थिरता, नीतियों के सृजन और उसका इंप्लीमेंटेशन, मजबूत विदेश नीति, देश के सम्मान से सुरक्षा न करने वाली रक्षा नीति के लिए स्वर्णाक्षरों में जाना जाएगा.
अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी की स्थिरता, निरंतरता और निर्णायक नेतृत्व ही पहचान है. 2047 तक विकसित India का लक्ष्य देकर देश के सामूहिक इंफीरियरिटी कॉम्प्लेक्स को भी खत्म किया है. पीएम मोदी के नेतृत्व में जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति खत्म हुई है और पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस की राजनीति स्थापित हुई है. एनडीए को आपने देश की चिंता करने वाले, गरीबों के कल्याण की चिंता करने वाले संवेदनशील नेताओं के समूह के रूप में स्थापित किया है.
शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के सार्वजनिक जीवन में कई मॉरल लैंडमार्क स्थापित किए हैं. एक ओर गुरुनानक जी की सेवा के संदेश को धरातल पर उतारा बल्कि गुरु समर्थ रामदास के उपभोग शून्य स्वामी की परिभाषा को भी चरितार्थ किया है. डोकलाम, रूस–यूक्रेन युद्ध और ईरान अमेरिका युद्ध के बीच भी India विकास के क्षेत्र में पूरी दुनिया में सबसे आगे रहा है. कनेक्टिविटी के मामले में 12 सालों में India जितना आगे बढ़ा है, उतना कोई देश नहीं बढ़ा है. 32 देशों ने अपना सर्वोच्च सम्मान पीएम मोदी को दिया है. पीएम मोदी के नेतृत्व में 38 देशों के साथ ट्रेड डील हुई है.
अमित शाह ने कहा कि 292 Lok Sabha सांसदों, 144 राज्यसभा सांसदों, 2315 विधायकों और 222 से अधिक विधान पार्षदों के साथ एनडीए देश के 80 प्रतिशत भूभाग का नेतृत्व कर रहा है. आज 1 लाख 59 हजार स्टार्टअप देश में हैं. निर्यात में हमने नया रिकॉर्ड बनाया है.
उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को Prime Minister एक संवैधानिक प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे. 25 साल तक बिना किसी छुट्टी के 18 घंटे प्रतिदिन काम करके वे भी बिना थके, रुके हुए. पूरे देश को ही अपना परिवार मानकर जिस तरह उन्होंने नेतृत्व किया है, उसकी जितनी सराहना जाए कम है.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि सभी सहयोगियों ने Chief Minister चंद्रबाबू नायडू की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव का समर्थन किया है और अपने विचार व अनुभव साझा किए हैं, जबकि अनुप्रिया पटेल ने औपचारिक रूप से पूरा प्रस्ताव हमारे सामने रखा है. मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे इस प्रस्ताव का समर्थन करें, Prime Minister का आभार व्यक्त करें और इस प्रस्ताव को पारित करें.
Union Minister एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि पीएम मोदी 4399 दिनों के साथ सबसे अधिक दिन तक निर्वाचित Prime Minister बन गए हैं. यह उनके नेतृत्व में देश की जनता का अटूट विश्वास है. देश का विकास पीएम मोदी के नेतृत्व में ही संभव है. Prime Minister के नेतृत्व में 2047 तक विकसित India का लक्ष्य पूरा होकर रहेगा. Prime Minister ने सभी राज्यों में विकास को न केवल गति दी बल्कि पहले से भी अधिक फंड दिया.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा सुदृढ़ हुई. उनके नेतृत्व में हमारी नीति है कि हम न आंख उठाकर बात करेंगे, न आंख झुकाकर, बल्कि आंख मिलाकर बराबरी की बात करेंगे. हमारी स्पष्ट नीति है, हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन किसी ने यदि छेड़ा तो उसे छोड़ेंगे नहीं. लाल किले की प्राचीर से Prime Minister ने देश की सुरक्षा के लिए सुदर्शन चक्र की तैनाती की बात की थी. हम उस पर बहुत तेज गति से काम कर रहे हैं. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और देश के दुश्मनों को करारा जवाब देंगें.
Maharashtra के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि 140 करोड़ भारतवासियों का स्वाभिमान पीएम मोदी हैं. आतंकवादियों को खत्म करने, गरीब कल्याण और गरीबों के उत्थान और वैश्विक पटल पर India के सम्मान का नाम पीएम मोदी हैं. Maharashtra को सबसे ज्यादा विकास के लिए आर्थिक मदद पीएम मोदी ने दी है.
आंध्र प्रदेश के Chief Minister चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बंगाल में जो भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला, इससे मैं अब यह मान गया हूं कि बंगाल जो आज सोचता है, वह देश कल सोचता है. आज मैं यह कह सकता हूं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बंगाल देश के विकास का प्रतिनिधित्व करेगा. इंफ्रास्ट्रक्चर हो या गरीब कल्याण, आपने डेवलपमेंट के नए मानदंड स्थापित किए हैं. हम सबको, पूरे एनडीए को आप पर गर्व है, आपके नेतृत्व में हम सब देश के विकास के प्रति समर्पित हैं.
–
डीकेएम/डीएससी
Skip to content