
New Delhi, 8 मई . दिल्ली के मंगोलपुरी में Thursday रात हुई चाकूबाजी और लूट की घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया. आउटर दिल्ली के इस इलाके में बदमाशों ने एक परचून की दुकान को निशाना बनाया और चाकू के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया. इस हमले में दुकान पर बैठे दादा-पोता घायल हो गए.
जानकारी के मुताबिक, रात के समय पांच से अधिक बदमाश दोपहिया वाहनों पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे. आते ही उन्होंने हमला शुरू कर दिया. अचानक हुए इस हमले से दुकान पर मौजूद लोग घबरा गए. बदमाशों ने चाकू दिखाकर दुकान में रखी नकदी लूट ली और फरार हो गए. बताया जा रहा है कि भागने की जल्दबाजी में आरोपी अपनी एक स्कूटी मौके पर ही छोड़ गए, जिसे अब Police जांच का अहम सुराग मान रही है.
घटना की सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की गई. शुरुआती जांच में Police को आशंका है कि वारदात पूरी योजना के तहत लूट के इरादे से की गई थी. Police अब आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
इसी बीच, ईस्ट डिस्ट्रिक्ट Police ने एक अलग कार्रवाई में एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर चाकू के बल पर चोरी और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था. दिल्ली Police के मुताबिक, प्रीत विहार थाना Police ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा.
Police टीम जब रोड के पास काला पार्क इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी एक युवक Police को देखकर भागने लगा. शक होने पर Police ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध बटनदार चाकू बरामद हुआ.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय पूरन के रूप में हुई है, जो चित्रा विहार झुग्गी इलाके का रहने वाला है. पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे का आदी है और अपने खर्च पूरे करने के लिए चोरी और स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देता था. Police के अनुसार आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है.
Police का कहना है कि समय रहते आरोपी को पकड़ लिया गया, जिससे संभावित वारदात टल गई. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.
–
पीआईएम/एएस
Skip to content