श्रीलंका के राष्ट्रपति और यूरोपीय परिषद अध्यक्ष ने पीएम मोदी को दी बधाई, सराहा नेतृत्व

New Delhi, 10 जून . Prime Minister Narendra Modi ने बतौर निर्वाचित पीएम देश में सबसे लंबे समय तक काम करने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इस उपलब्धि को दुनिया ऐतिहासिक बता रही है. बधाइयों का तांता लगा है. इसे India की लोकतांत्रिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए उनके नेतृत्व की प्रशंसा की जा रही है और विश्वभर के नेता India के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने को उत्सुक हैं.

श्रीलंका के President अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा, ” श्रीलंका India के साथ अपने घनिष्ठ और मित्रतापूर्ण संबंधों को अत्यंत महत्व देता है तथा दोनों देशों के बीच मौजूद मजबूत साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक है.” President दिसानायके ने विश्वास जताया कि India और श्रीलंका के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंध भविष्य में और अधिक सुदृढ़ होंगे.

Monday (8 जून) को भी दिसानायके ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर नेतृत्व की सराहना की थी. उन्होंने इस उपलब्धि को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जनता के भरोसे का प्रतिफल बताया था.

वहीं, यूरोपीय परिषद (यूरोपियन काउंसिल) के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्ता ने भी Wednesday को Prime Minister मोदी की उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, ” पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में India और यूरोपीय संघ (ईयू) के संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं.”

कोस्ता ने इस वर्ष आयोजित ऐतिहासिक भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दोनों पक्षों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी का प्रमाण है. उन्होंने कहा, “वह India के साथ सहयोग, साझेदारी और मित्रता को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं.” उन्होंने India को वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए विभिन्न क्षेत्रों में मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की.

बधाइयों की झड़ी एक दिन पहले से ही लगने लगी थी. पापुआ न्यू गिनी के Prime Minister जेम्स मारापे ने Tuesday को एक वीडियो संदेश में Prime Minister मोदी को ‘एक रोल मॉडल और नेतृत्व का उदाहरण’ बताया था. उन्होंने कहा कि ’20 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी से निकालकर आज बेहतर जीवन देना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.’

त्रिनिदाद और टोबैगो की Prime Minister कमला प्रसाद-बिसेसर ने भी इस मौके पर Prime Minister मोदी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India वैश्विक मुद्दों पर एक मजबूत आवाज बनकर उभरा है.

Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India ने पिछले वर्षों में वैश्विक मंच पर अपनी उपस्थिति को मजबूत किया है. यही कारण है कि उनकी इस उपलब्धि पर पड़ोसी देशों से लेकर यूरोप तक के नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए India के साथ अपने संबंधों को और गहरा करने की बात कही है.

केआर/