
Kanpur, 17 जून . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने Wednesday को Samajwadi Party पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद सपा का Political प्रभाव पश्चिम बंगाल की तर्ज पर सिमट जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश में Government बनाएगी और विकास, सुशासन तथा कानून व्यवस्था के मुद्दों पर जनता का समर्थन पहले से अधिक मजबूत हुआ है.
भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय दलों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो रहा है. उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के बाद Samajwadi Party का प्रभाव भी सीमित हो जाएगा और उसका Political दायरा सिमटकर रह जाएगा.
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में Samajwadi Party, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ें या गठबंधन बनाकर मैदान में उतरें, भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी. उनका कहना था कि विपक्ष के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है और वह केवल भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है.
उपChief Minister ने सपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं को ‘सैफई का चश्मा’ उतारकर प्रदेश के अन्य जिलों में हुए विकास कार्यों को भी देखना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे, निवेश, रोजगार, आधारभूत ढांचे और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर प्रदेश में अभूतपूर्व बदलाव हुए हैं, जिन्हें विपक्ष स्वीकार करने को तैयार नहीं है.
अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे और कथित अनियमितताओं को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उपChief Minister ने कहा कि मंदिर निर्माण और उससे जुड़े कार्यों में किसी प्रकार के भ्रष्टाचार का प्रश्न ही नहीं उठता. उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने श्रद्धालुओं के धन के साथ कोई गड़बड़ी की होगी, तो कानून अपना काम करेगा और उसे उसके कर्मों का परिणाम अवश्य मिलेगा.
उन्होंने कहा कि भाजपा Government ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं. अपराध और माफिया तंत्र के खिलाफ चलाए गए अभियानों का असर जमीन पर दिखाई दे रहा है, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है. यही वजह है कि प्रदेश की जनता का भरोसा भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है.
–
विकेटी/एएमटी
Skip to content