
New Delhi, 28 मई . India में खेलों के बेहतर संचालन और खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं देने की दिशा में केंद्र Government ने एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है. युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) तथा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) अब नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन (एनएसएफ) में आईटी सलाहकार तैनात करने की योजना बना रहे हैं. यह पहल नेशनल स्पोर्ट्स डिजिटल इकोसिस्टम (एनएसडीई) के तहत की जाएगी.
Government का मानना है कि इससे खेल संघों का कामकाज ज्यादा आसान, तेज और पारदर्शी बनेगा. इसके साथ ही 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स और भविष्य के ओलंपिक लक्ष्यों की तैयारी में भी मदद मिलेगी. केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य खेल संघों के डिजिटल सिस्टम को मजबूत बनाना है ताकि प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय कोचिंग कैंप, खिलाड़ियों की भागीदारी और खेल प्रबंधन से जुड़े काम बेहतर तरीके से हो सकें. India एक मजबूत खेल इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
पिछले कुछ वर्षों में खेल मंत्रालय और साई ने कई डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किए हैं. इनमें वार्षिक नवीनीकरण पोर्टल, एसीटीसी (वार्षिक प्रशिक्षण और प्रतियोगिता कैलेंडर), गेम्स मैनेजमेंट सिस्टम (जीएमएस), स्पोर्ट्स फॉर विमेन पोर्टल और नेशनल स्पोर्ट्स रिपॉजिटरी सिस्टम (एनएसआरएस) जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं. इसके अलावा, डिजीलॉकर एकीकरण की भी तैयारी चल रही है.
इन डिजिटल सिस्टम की मदद से खिलाड़ियों की जानकारी, प्रतियोगिताओं का रिकॉर्ड, फंडिंग और खेल संघों के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ी है. अब खेल संघों को कई डिजिटल प्रक्रियाओं पर काम करना पड़ता है, इसलिए Government ने हर फेडरेशन को तकनीकी सहायता देने के लिए आईटी सलाहकार नियुक्त करने का फैसला किया है.
ये आईटी सलाहकार खेल संघों को प्रतियोगिता कैलेंडर तैयार करने, खिलाड़ियों और अधिकारियों के नामांकन, रिजल्ट अपलोड करने, डिजीलॉकर से जुड़े दस्तावेज तैयार करने और रिकॉर्ड मैनेजमेंट जैसे कामों में मदद करेंगे. इसके अलावा साई और खेल मंत्रालय के साथ डिजिटल समन्वय भी आसान होगा.
Government का मानना है कि इस पहल से खिलाड़ियों की तैयारी, राष्ट्रीय कैंपों का संचालन और प्रतियोगिताओं की योजना पहले से बेहतर होगी. साथ ही डेटा सही समय पर अपडेट होगा और कामकाज में देरी भी कम होगी. खेल मंत्रालय के अनुसार, यह कदम India के खेल प्रशासन को पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक बनाने की दिशा में अहम साबित होगा.
Government चाहती है कि India कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में रिकॉर्ड मेडल जीते और दुनिया की बड़ी खेल शक्तियों में शामिल हो. एनएसडीई और एनएसएफ आईटी सलाहकार की मदद से देश में एक ऐसा खेल इकोसिस्टम तैयार करने का लक्ष्य है, जो पारदर्शी, तकनीक आधारित और खिलाड़ियों के हित में काम करने वाला हो.
–
एसएम/एबीएम
Skip to content