गाजियाबाद में तेज रफ्तार थार ने पीआरवी में मारी टक्कर, होमगार्ड की मौत, कांस्टेबल घायल

गाजियाबाद, 13 अगस्त . गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार और अनियंत्रित थार ने Police रिस्पॉन्स व्हीकल (पीआरवी) को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में पीआरवी पर तैनात दो Policeकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान होमगार्ड कपिल कुमार की मौत हो गई.

वहीं, हादसे में घायल constable प्रवीण का अस्पताल में इलाज जारी है. Police ने मामले में मुकदमा दर्ज कर थार चालक को गिरफ्तार कर लिया है. Police के मुताबिक, घटना 12 अगस्त 2026 की रात करीब 11:15 बजे की है. पीआरवी नंबर 9619 पर गौतमबुद्ध नगर के गौर सिटी-2 से एक इवेंट प्राप्त हुआ था. सूचना मिलने के बाद पीआरवी पर तैनात Policeकर्मी तत्काल मौके के लिए रवाना हुए. बताया गया कि पीआरवी क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र से होते हुए गौतमबुद्ध नगर की ओर जा रही थी.

इसी दौरान रास्ते में लाल रंग की एक थार तेज रफ्तार से आती दिखाई दी. Police के अनुसार थार चालक वाहन को काफी तेज गति और अनियंत्रित तरीके से चला रहा था. इसी दौरान थार ने पीआरवी में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीआरवी में मौजूद constable प्रवीण और होमगार्ड कपिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायल Policeकर्मियों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने दोनों का इलाज शुरू किया, लेकिन होमगार्ड कपिल कुमार की हालत गंभीर बनी रही. इलाज के दौरान कपिल कुमार ने दम तोड़ दिया.

वहीं, constable प्रवीण का उपचार अस्पताल में जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही Police अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी. क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना Police ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है. Police ने दुर्घटना में शामिल लाल रंग की थार को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

सहायक Police आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि घटना में दो Policeकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे. उपचार के दौरान होमगार्ड कपिल कुमार की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे घायल Policeकर्मी का इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को भी Police ने कब्जे में ले लिया है. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

पीकेटी/एसके