
आरा, 5 जुलाई . बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में Sunday की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. हादसा बिहिया चौरस्ता फोरलेन सड़क पर अमराई नवादा के राही होटल के समीप उस समय हुआ, जब बक्सर से आरा की ओर आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर (कंटेनर) से पीछे से जा टकराई.
बताया गया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. Police के अनुसार, मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं और एक ही परिवार के हैं. सभी Jharkhand के देवघर जिले के निवासी थे. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार लोग Himachal Pradesh के मनाली से घूमकर नोएडा के रास्ते अपने घर देवघर लौट रहे थे.
इसी दौरान बिहिया के पास तेज रफ्तार के कारण वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सीधे खड़े कंटेनर से जा भिड़ी. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को पहले बिहिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल उसका इलाज जारी है.
सूचना मिलते ही बिहिया थाना Police मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर फोरलेन पर यातायात सामान्य कराया. Police ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. Police का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होकर कंटेनर से टकराना प्रतीत हो रहा है. हालांकि, दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. Police के मुताबिक, मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. उनके आरा पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content