
New Delhi, 13 अप्रैल . संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र 16 अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें केंद्र Government महिला आरक्षण विधेयक पेश करेगी. इस विशेष सत्र को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने Lok Sabha और राज्यसभा, दोनों सदनों में अपने सभी सांसदों के लिए तीन-लाइन का व्हिप जारी किया है.
जदयू ने सभी सांसदों को निर्देश दिया है कि वे 16 से 18 अप्रैल तक होने वाले संसद के विशेष सत्र के दौरान संसद में मौजूद रहें. सभी सदस्यों को Government के पक्ष का समर्थन करने का भी निर्देश दिया गया है.
पार्टी ने लिखा, “जनता दल यूनाइटेड के सभी Lok Sabha सदस्यों को सूचना दी जाती है कि 16, 17 और 18 अप्रैल को Lok Sabha में कुछ अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य चर्चा और पारित कराने के लिए लाए जाएंगे. अतः सभी Lok Sabha सदस्यों से आग्रह है कि वे 16, 17 और 18 अप्रैल को पूरे समय सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर Government के पक्ष का समर्थन करें.”
गौरतलब है कि नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) में शामिल जदयू के अभी Lok Sabha में 12 और राज्यसभा में चार सांसद हैं.
इससे पहले, Sunday को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सभी सांसदों के लिए तीन-लाइन का व्हिप जारी किया था, जिसमें 16 से 18 अप्रैल तक उनकी मौजूदगी को अनिवार्य बताया गया. इसमें विशेष रूप से केंद्रीय मंत्रियों और सभी सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि वे इन तीनों दिनों के दौरान सदन में मौजूद रहें.
भाजपा की ओर से व्हिप में कहा गया, “Lok Sabha और राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्यों के लिए Thursday से Saturday (16 से 18 अप्रैल 2026) तक तीन-पंक्ति व्हिप जारी किया जा रहा है. सभी केंद्रीय मंत्रियों और सदस्यों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त तीनों तिथियों पर सदन में उपस्थित रहें. सदन में उपस्थिति अनिवार्य है. कोई अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा. सदस्यों से अनुरोध है कि वे व्हिप का सख्ती से पालन करें और सदन में अपनी निर्बाध उपस्थिति सुनिश्चित करें.”
–
डीसीएच/
Skip to content