बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में भाजपा की जीत पर विशेष पूजा-अर्चना, देश की समृद्धि की कामना

चमोली, 5 मई . पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में उत्तराखंड के पवित्र धामों बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया.

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जानकारी दी कि यह विशेष धार्मिक अनुष्ठान भाजपा को मिले भारी बहुमत के सम्मान में किया गया. उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, नेतृत्व और विकास नीतियों की पुष्टि है.

पूजा-अर्चना के दौरान देश के Prime Minister Narendra Modi, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के नाम पर विशेष प्रार्थनाएं की गईं.

बद्रीनाथ मंदिर में प्रातःकालीन महाभिषेक, वेदपाठ और हवन-यज्ञ के माध्यम से देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई. इस दौरान मंदिर समिति के अधिकारी और तीर्थ पुरोहित शामिल रहे.

वहीं, केदारनाथ मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक और वैदिक पूजा के जरिए देश में शांति, उन्नति और समृद्धि की प्रार्थना की गई. दोनों धामों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे. उन्होंने भी देश की प्रगति के लिए मंगलकामनाएं कीं.

इस अवसर पर बद्रीनाथ धाम में रावल अमरनाथ नंबूदरी, प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल सहित कई वेदपाठी उपस्थित रहे. वहीं, केदारनाथ धाम में पुजारी टी. गंगाधर और धर्माचार्य औंकार शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजे को लेकर सीएम धामी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा था कि निश्चित रूप से Prime Minister के कुशल नेतृत्व, गृहमंत्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की दृढ़ प्रतिबद्धता का यह परिणाम है कि बंगाल के हमारे भाई-बहनों ने भय, तुष्टिकरण और अव्यवस्था को तिलांजलि देते हुए विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है.

उन्होंने आगे लिखा था कि यह विजय Prime Minister के नेतृत्व में भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, सुशासन, सुरक्षा की गारंटी और अंत्योदय के संकल्प पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है, जो आज पूरे राष्ट्र में विकास की गंगा को अविरल रूप से प्रवाहित कर रहा है.

एएमटी/डीकेपी