मथुरा में लावारिस पशुओं को लेकर विशेष अभियान, गौ संरक्षण केंद्रों में होगी शिफ्टिंग: संदीप सिंह

मथुरा, 4 जून . उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि राज्य Government ने लावारिस पशुओं को पकड़कर उन्हें गौ संरक्षण केंद्रों में भेजने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है. इस अभियान का मकसद सड़क हादसों को कम करना और किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान से बचाना है. इसके लिए जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि काम तेजी से और सही तरीके से पूरा हो सके.

उन्होंने कहा कि Government का प्रयास है कि जो लावारिस पशु सड़कों पर घूमते रहते हैं, उनसे आम लोगों को परेशानी न हो और यातायात भी सुरक्षित रहे. इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में पशुओं को चिन्हित कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा. संदीप सिंह ने कहा कि Chief Minister की मंशा के अनुसार हर स्तर पर काम किया जा रहा है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्र Government के 12 साल पूरे होने के अवसर पर पूरे देश और प्रदेश में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इन कार्यक्रमों में Government की योजनाओं की प्रदर्शनी, जन जागरूकता अभियान और जनप्रतिनिधियों के संवाद कार्यक्रम शामिल हैं. 5 जून से 21 जून तक यह विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसकी शुरुआत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से होगी. इस दौरान प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा.

मथुरा जनपद में भी इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है. यहां अलग-अलग दिनों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. साथ ही Government की योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी ताकि यह देखा जा सके कि आम जनता तक योजनाओं का लाभ सही तरीके से पहुंच रहा है या नहीं. मंत्री ने कहा कि जहां कमियां पाई जाएंगी, वहां तुरंत सुधार के निर्देश दिए जाएंगे.

उन्होंने यह भी बताया कि बिजली व्यवस्था को लेकर कई शिकायतें मिल रही हैं. मौसम खराब होने की वजह से कई जगहों पर बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द मरम्मत कर बिजली आपूर्ति सामान्य की जाए ताकि लोगों को गर्मी में परेशानी न हो. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

कृषि, मंडी व्यवस्था और किसानों से जुड़ी योजनाओं की भी समीक्षा की गई. मंत्री ने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए हर विभाग को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं. Government का लक्ष्य है कि सभी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से जनता तक पहुंचे.

इसके अलावा अवैध निर्माण और मानकों के बिना बनाए जा रहे होटलों और गेस्ट हाउसों पर भी चर्चा हुई. मंत्री ने कहा कि हर निर्माण कार्य को तय मानकों के अनुसार ही मंजूरी दी जाएगी और अगर कहीं नियमों का उल्लंघन पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी.

मथुरा में बढ़ते धार्मिक पर्यटन को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. मंत्री ने बताया कि कई बार अनुमान से अधिक श्रद्धालु पहुंच जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है. इस समस्या के समाधान के लिए सड़कों का सुधार, वन-वे व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. Police प्रशासन को भी व्यवस्था मजबूत करने के लिए कहा गया है.

पीआईएम/डीकेपी