यूपी में कानून-व्यवस्था पर बोली सपा, अपराधियों का धर्म और जाति देखकर हो रही कार्रवाई

Lucknow, 29 मई . उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर Samajwadi Party ने Government पर आरोप लगाया. उनका कहना है कि Government अपराध देखकर नहीं, अपराधियों का धर्म और जाति देखकर कार्रवाई करती है.

Samajwadi Party के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि Samajwadi Party की सोच बिल्कुल स्पष्ट है कि गुंडे और माफिया सिर्फ गुंडे होते हैं. उनका कोई धर्म या जाति नहीं होती. उनका कहना है कि ऐसे लोग समाज में डर और दहशत फैलाते हैं और निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की वर्तमान Government ऐसे अपराधियों का धर्म देखकर कार्रवाई कर रही है.

उनका कहना है कि जब जनता डरी हुई है और व्यापारी, किसान और नौजवान सभी परेशान हैं, तब Government असली मुद्दों से ध्यान हटाकर धर्म और जाति की राजनीति में उलझी हुई है. उन्होंने कहा कि Government के पास बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों का कोई ठोस जवाब नहीं है, इसलिए वह समाज को बांटने वाली राजनीति कर रही है.

इसी बीच उन्होंने Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयानों का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने धार्मिक आयोजनों और कानून व्यवस्था को लेकर सख्त टिप्पणी की थी. प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह के बयान समाज में तनाव बढ़ाते हैं और Government को डर और सख्ती की राजनीति से बाहर आकर विकास और कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए.

नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर उन्होंने कहा कि जब से एनटीए का गठन हुआ है, तब से कई बार पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आई हैं, जो बेहद गंभीर हैं. उन्होंने कहा कि सिर्फ जवाब दाखिल करने से जिम्मेदारी तय नहीं होती, बल्कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. देश के युवाओं का भविष्य दांव पर लगाया जा रहा है, और यह बहुत चिंताजनक है.

उन्होंने मांग की कि जिन अधिकारियों या लोगों की लापरवाही या मिलीभगत से ऐसी घटनाएं होती हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

पीआईएम/डीकेपी