
New Delhi, 19 जुलाई . Samajwadi Party के सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि Monday से शुरू हो रहे मानसून सत्र में उनकी पार्टी राम मंदिर चंदा चोरी, नीट पेपर लीक, पेट्रोल-डीजल दामों में वृद्धि समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों को संसद में उठाएगी.
New Delhi में से बातचीत में सपा सांसद ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को सदन में बैठने की अनुमति मिलने पर कहा कि हमने देखा कि पिछले सत्र और इस सत्र के बीच कई विपक्षी सांसदों को डरा-धमकाकर और पैसे का लालच देकर अपनी तरफ किया गया. मेरा मानना है कि इसमें इस्तेमाल किया गया पैसा उसी राम मंदिर ट्रस्ट से लिया गया था. चाहे कितने भी सांसद पाला बदल लें, विपक्ष की आवाज मजबूत रहेगी.
उन्होंने कहा कि Samajwadi Party के सभी सांसद डटे रहेंगे और इंडिया गठबंधन के जो सांसद खरीदे नहीं गए हैं, वे संसद में जनता की आवाज बुलंद करेंगे.
ऑल पार्टी मीटिंग का जिक्र करते हुए सपा सांसद ने Government पर तानाशाही का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि Government किसी की सुनने को तैयार नहीं है. वह सिर्फ वही करना चाहती है जो उसे अच्छा लगे. Government में तानाशाह भरे पड़े हैं, लोकतंत्रवादी नहीं.
सरोज ने कहा कि सड़कों पर बड़े पैमाने पर हो रहे प्रदर्शनों को देखिए. जंतर-मंतर से Saturday को जिस तरह सोनम वांगचुक को उठाया गया, छात्रों को पीटा गया और उनकी बात नहीं सुनी गई, इस देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है. हम संसद में चाय-नाश्ते करने नहीं, बल्कि लोगों की आवाज पहुंचाने आए हैं.
सपा सांसद ने सोनम वांगचुक 20 दिनों से चल रहे अनशन का जिक्र करते हुए सरोज ने कहा कि अन्ना हजारे का आंदोलन 11वें दिन खत्म हो गया था, लेकिन वांगचुक अभी संघर्ष कर रहे हैं. देश ने देखा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी. अस्पताल में भी वे अनशन पर बैठे हैं. देश में अब लोकतंत्र नहीं बचा है. तानाशाही Government को झुकाने के लिए पूरे देश को एकजुट होना होगा.
राम मंदिर ट्रस्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी नया ट्रस्ट बने, वह पूर्ण पारदर्शिता के साथ बने और उसमें आने वाला सारा पैसा जनसेवा के कामों में लगाया जाए.
दूसरी ओर Samajwadi Party के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने मानसून सत्र का जिक्र करते हुए कहा कि सदन को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की है, लेकिन सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी ज्यादा है. विपक्ष के सवालों से भागना नहीं चाहिए. सदन में सभी को बोलने का अवसर मिलना चाहिए.
उन्होंने यूपी में राम मंदिर चंदा चोरी, नीट पेपर लीक, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और देशभर में चल रहे धरनों-प्रदर्शनों जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग की.
मानसून सत्र में का जिक्र करते हुए सपा प्रवक्ता ने कहा कि संसद में आने वाले किसी भी बिल का ड्राफ्ट विपक्षी दलों के सामने आना चाहिए. Government अपना हिडन एजेंडा छिपाकर रखना चाहती है. राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत से किसी को कोई दिक्कत नहीं है.
सोनम वांगचुक के मामले में उन्होंने कहा कि जानकारी मिल रही है कि उनकी पत्नी अस्पताल की सुविधाओं से संतुष्ट नहीं हैं. वे चाहती है कि उन्हें निजी अस्पताल में शिफ्ट किया जाए.
टीएमसी के 20 बागी सांसदों का जिक्र करते हुए फखरुल हसन चांद ने कहा कि एक मजबूत और अच्छा विपक्ष लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है. भाजपा विपक्षहीन लोकतंत्र चाहती है और इसीलिए दलों को तोड़कर सांसदों-विधायकों को अपनी तरफ ला रही है.
–
डीकेएम/
Skip to content