
जौनपुर, 26 जुलाई . Samajwadi Party की विधायक रागिनी सोनकर ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे योगी आदित्यनाथ को माफिया और मिट्टी में मिला देने वाले बयान याद आने लगे हैं.
एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नकल माफिया मिट्टी में मिल जाएंगे, कोई रोक नहीं सकता.
जौनपुर में से बातचीत में सपा विधायक रागिनी सोनकर ने आरोप लगाया कि योगी Government के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में कुछ भी ठोस काम नहीं हुआ. प्राथमिक स्कूल बंद करने की बात हो रही है, जबकि पूर्व Government द्वारा स्थापित जौहर विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान पूरी तरह गलत और Political है. जब इनका कार्यकाल शुरू होता है तो शिक्षा के लिए उन्होंने क्या किया? जौहर विश्वविद्यालय पूर्व की Government में बनाया गया था. भाजपा बताए कि उसने ऐसे कितने विश्वविद्यालय बनवाए?
Samajwadi Party की विधायक ने आरोप लगाया कि इस Government में प्राथमिक स्कूलों को बंद करने की बात की जा रही है. शिक्षा के नाम पर कुछ नहीं दिखाई देता, जबकि बुलडोजर हर जगह दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि पूर्व Government में जो भी बेहतर कार्य हुए, उन्हें तोड़ने का प्रयास यह Government कर रही है.
रागिनी सोनकर ने 20 जुलाई को दिल्ली में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा, “बहुत सारे बच्चों को पीटा गया. जो हुआ, उसकी जवाबदेही गृह मंत्रालय की भी होनी चाहिए.”
सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर रागिनी सोनकर ने कहा कि बिल ठीक है. जो भी बिल पेश किए जा रहे हैं, वे सदन के सामने आएंगे. पूरा विपक्ष वहां मौजूद रहेगा और बिल पर विस्तृत चर्चा होगी.
उन्होंने जोर देकर कहा, “विपक्ष का असली काम है कि सार्थक चर्चा करें और चीजों को बेहतर बनाया जा सके. उम्मीद करती हूं कि बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने का काम Government करेगी.”
–
डीकेएम/
Skip to content