
New Delhi, 20 जुलाई . संसद के मानसून सत्र के दौरान Samajwadi Party (सपा) ने केंद्र Government पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा. सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने Government पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा Government अहंकार के साथ काम कर रही है और उसे छात्रों व आम लोगों की समस्याओं को सुनना चाहिए.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस मामले में बड़े स्तर पर गड़बड़ी के आरोप लगे हैं और लोग अब भी जवाब मांग रहे हैं.
उन्होंने सवाल किया कि ऐसी स्थिति में Government की जवाबदेही क्या है. अगर Government जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं देगी तो सवाल उठना स्वाभाविक है. Government को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए और उनकी चिंताओं का समाधान करना चाहिए.
सपा प्रमुख ने ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा पर Political हमला भी किया. उन्होंने कहा कि इतिहास में विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा मंदिरों की लूट, विश्वविद्यालयों के विनाश और स्वतंत्रता सेनानियों पर अत्याचार जैसी घटनाएं हुईं, लेकिन आज भाजपा Government भी कथित तौर पर अहंकार के साथ काम कर रही है. उन्होंने Government के कामकाज के तरीके पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या यही ‘अमृत काल’ है.
वहीं, सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने संसद के सुचारू संचालन को लेकर कहा कि इसकी जिम्मेदारी केवल विपक्ष की नहीं बल्कि सत्ता पक्ष की भी है. Government को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सदन में सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो.
रामजी लाल सुमन ने सोनम वांगचुक के आंदोलन और पेपर लीक जैसे मुद्दों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि ये विषय पूरे देश से जुड़े हुए हैं और इन पर संसद में चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि Government विरोध प्रदर्शनों को रोकने का प्रयास कर रही है.
राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा वंदे मातरम से जुड़े विधेयक पेश किए जाने पर सुमन ने कहा कि पार्टी विधेयक आने के बाद अपना पक्ष रखेगी. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के खिलाफ किसी चीज के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता और सभी को अपनी राय रखने का अधिकार है.
सपा सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी सोनम वांगचुक और आंदोलन कर रहे युवाओं के मुद्दों का समर्थन करती है. उन्होंने बताया कि डिंपल यादव के नेतृत्व में सपा सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी वांगचुक से मुलाकात की थी.
संसद सत्र को लेकर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी की बैठक के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी. उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों ने देश से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा के लिए नोटिस दिए हैं और Government से जवाब की मांग की है.
–
पीएम
Skip to content