सपा-कांग्रेस ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर देश को गुमराह करने का प्रयास किया : सीएम योगी

Lucknow, 30 अप्रैल . महिला आरक्षण विधेयक को लेकर उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र से पहले Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Samajwadi Party और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने दोनों दलों को “महिला विरोधी” करार देते हुए कहा कि उनके आचरण के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने के लिए ही यह सत्र बुलाया गया है.

विधानसभा में Thursday को मीडिया से बातचीत करते हुए Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि Samajwadi Party और कांग्रेस ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर देश को गुमराह करने का प्रयास किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन में सहयोग करने का अवसर भी गंवा दिया.

Chief Minister ने कहा कि सपा के शासनकाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम पर थे और उस दौर में देख सपाई, बिटिया घबराई जैसा नारा आम हो गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस का Political आचरण लंबे समय से महिला विरोधी रहा है, जिसे देश भली-भांति जानता है. योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें साहस है तो वे सदन में चर्चा में भाग लें और अपने व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास भी महिला अधिकारों के मुद्दों पर सवालों से घिरा रहा है, जिसमें शाहबानो प्रकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने पार्टी की नीतियों पर निशाना साधा. योगी ने कहा कि विपक्षी दल महिला आरक्षण के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं और किसी भी तरह इस संशोधन को लागू नहीं होने देना चाहते. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए वे भ्रम फैलाने और Political अस्थिरता पैदा करने तक से पीछे नहीं हट रहे.

उन्होंने कहा कि विधानमंडल का यह विशेष सत्र इन सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाया गया है, जिसमें महिला सम्मान और उनके अधिकारों से जुड़े सवालों पर स्पष्ट रुख सामने आएगा.

विकेटी/पीएम