गरीबों के लिए नहीं, माफिया के मरने पर निकलते हैं सपा-कांग्रेस नेताओं के आंसू : सीएम योगी

उन्नाव, 18 जून . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गत 12 वर्षों में देश में और 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में डबल इंजन Government ने जो कार्य किया, वह कांग्रेस व सपा Governmentें नहीं कर सकीं, क्योंकि भ्रष्ट व क्षमता विहीन ये लोग गरीब के बारे में नहीं, केवल अपने परिवार के बारे में सोचते थे. कांग्रेस ने नेहरू-गांधी परिवार से बाहर कभी नहीं सोचा और सपा के लिए केवल सैफई ही परिवार था. जबकि Prime Minister Narendra Modi ने India को घर और 140 करोड़ लोगों को ही परिवार माना है. मेरे लिए उत्तर प्रदेश घर और 25 करोड़ लोग परिवार के सदस्य हैं. उनकी समृद्धि के लिए कार्य करना ही हमारा मिशन है.

Chief Minister ने Thursday को 570 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करने के उपरांत जनसमूह को संबोधित किया. उन्होंने ग्राम पंचायत डीह, भवानी खेड़ा चौराहा, हिंदु खेड़ा उन्नाव में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया. सीएम ने स्थानीय लोगों को जानकारी दी कि वीर शहीद गुलाब सिंह लोधी की स्मृति में निर्मित Police ट्रेनिंग स्कूल की क्षमता भी दोगुनी कर दी गई है.

सीएम योगी ने कहा कि सपा Government के समय गरीब या अन्य Political दल आवाज उठाते थे तो इनके गुंडे व माफिया उनकी आवाज दबाने के साथ ही व्यापारियों का अपहरण कर प्रदेश में अराजकता का तांडव करते थे. रामायण काल में खर-दूषण, मारीच व सुबाहु का आतंक ऐसा ही रहा होगा, जैसे सपा Government के समय सत्तापोषित माफिया का था. कांग्रेस व सपा के नेताओं को कभी गरीब के लिए आंसू बहाते नहीं देखा होगा. इनके आंसू माफिया के मरने पर बहते हैं. ये गरीबों के प्रति संवेदनहीन बन जाते हैं. सर्वाधिक समय तक शासन करने के बावजूद ये दोनों दल देश-प्रदेश को दुर्गति के गर्त में धकेलने के जिम्मेदार हैं.

उन्होंने उन्नाव को अध्यात्म, साहित्य व क्रांति की धरा बताया. सीएम योगी ने स्थानीय आध्यात्मिक स्थलों, साहित्यकारों, क्रांतिकारियों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए. विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के कार्यों को भी याद किया. उन्होंने कहा कि India की अस्मिता पर संकट के समय गुलामी की बेड़ियां तोड़ने के लिए राजा रामबख्श सिंह, वीर गुलाब सिंह लोधी ने अपने बलिदान से ब्रिटिश हुकूमत की जड़ें उखाड़ दीं.

सीएम ने कहा किस्वामी साक्षी महाराज जी कहते थे कि Lucknow व Kanpur के बीच उन्नाव खुद को उपेक्षित महसूस करता है. तब मैंने कहा था कि विकास की हर योजना उन्नाव में भी आएगी. आज उन्नाव की कनेक्टिविटी हर तरफ से फोरलेन की हो गई है. गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए उन्नाववासी Lucknow को बाईपास कर सीधे दिल्ली, प्रयागराज जा सकते हैं. Kanpur के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे भी बन रहा है. उन्नाव व Kanpur की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए गंगा नदी में अतिरिक्त ब्रिज की मांग भी पूरी की गई. हम उन्नाव को पिछड़ने नहीं देंगे. डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर व गंगा एक्सप्रेसवे पर इंडस्ट्रियल कलस्टर विकसित करने के लिए जमीन अधिग्रहण हो चुका है. डिफेंस कॉरिडोर के लिए लगभग 700 एकड़ लैंड और लगभग 200 एकड़ लैंड इंडस्ट्री कलस्टर के लिए उन्नाव जनपद के लिए तैयार है. उद्योग लगने से स्थानीय नौजवानों को यहीं रोजगार प्राप्त होगा.

उन्होंने कहा कि जब दुनिया ऊर्जा, आर्थिक मंदी और पश्चिम एशिया के संकट के दौर से गुजर रही है, तब भी पीएम मोदी के नेतृत्व में जनता को राहत मिली और संकट से उबारा गया. India का प्रबंधन दुनिया के लिए प्रेरणा बना. अमेरिका महंगाई से त्रस्त है, लेकिन India ने उक्त संकटों का बखूबी सामना किया. India में सुरक्षा, आस्था का सम्मान व अर्थव्यवस्था को मजबूती से बढ़ाया जा रहा है. आतंकवादियों, उग्रवादियों व नक्सलवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देकर India की ताकत का अहसास कराया जा रहा है.

सीएम ने कहा कि Prime Minister की नजर में चार जातियां (गरीब, किसान, महिला, युवा) ही हैं. योजनाएं इन्हें केंद्र में रखकर ही बन रही हैं. मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के कार्यक्रम हो रहे हैं. Prime Minister-Chief Minister आवास योजना के लिए अब गरीब हाथ नहीं फैलाते, बल्कि अधिकारी घर जाकर बताते हैं कि आपका चयन हुआ है. पहले घूस देकर भी योजना का लाभ नहीं मिलता था, आज बिना सिफारिश रसोई गैस, राशन, पेंशन, आयुष्मान आदि सुविधाएं मिल रही हैं.

सीएम ने कहा कि विपक्षी दलों के दोहरे चरित्र को देखकर हंसी आती है. प्रदेश को पहचान का संकट देने वाले, माफियाराज, दंगा-कर्फ्यू ग्रस्त बनाने वाले आज उपदेश दे रहे हैं. इनमें तनिक भी लज्जा हो तो अपने कार्यकाल को देख लें. जिन दलों ने युवाओं के रोजगार/नौकरियों, स्वाभिमान से खिलवाड़ किया, यूपी का युवा इन भ्रष्टाचारियों को स्वीकार नहीं करेगा. युवा 2014 से इनसे अपमान का बदला ले रहा है.

सीएम योगी ने कहा कि पहले किसान को फसल का दाम और बिजली नहीं मिलती थी. ट्यूबवेल चोरी होते थे, आत्महत्या के लिए मजबूर किया जाता था. गन्ने का दाम, समय पर बीज-उर्वरक, कुछ नहीं मिलता था, इसलिए किसान भी इन्हें बर्दाश्त नहीं करेगा. मां जगतजननी की प्रतीक नारी शक्ति खर-दूषण व चंड-मुंड से निPatna जानती है. सपा के नाम पर ‘देख सपाई, बिटिया घबराई’ की चर्चा होती है. नया India व नया उत्तर प्रदेश सम्मान, स्वाभिमान से खिलवाड़ करने वालों को बख्शता नहीं है.

सीएम ने कहा कि यूपी में प्रभु श्रीराम, बांके बिहारी, बाबा विश्वनाथ, मां गंगा का आशीर्वाद बरसता है, यहां पैसे की कमी नहीं है. अब कोई उपद्रव नहीं करता है. हर त्योहार अब गरीबों के लिए भी खुशहाली लाते हैं. गरीब इन त्योहारों पर अच्छे कपड़े पहनकर परिवार के साथ उत्साहित होते हैं.

एसके/