
सोल, 17 अगस्त . दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में सप्ताहांत से हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है. दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत के जियोजे शहर में Saturday से Monday सुबह तक 800 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई. बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई.
जियोजे में Monday तड़के करीब 4:42 बजे भूस्खलन हुआ और इसकी चपेट में एक इमारत आ गई. Police और दमकलकर्मियों ने इमारत से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. इनमें से एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला और बाद में अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया.
योनहाप के अनुसार, जियोजे से करीब 300 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित टोंगयोंग में भी Saturday से Monday सुबह तक 671.9 मिमी बारिश हुई. प्रांत के अन्य इलाकों में 240 से 340 मिमी तक बारिश दर्ज की गई.
भारी बारिश के कारण जियोजे और टोंगयोंग में 12 स्कूल और किंडरगार्टन जलमग्न हो गए. जियोजे में कई नदियां और जलधाराएं उफान पर आ गईं, जिससे सड़कें पानी में डूब गईं. एक अन्य इलाके में भूस्खलन से एक मकान भी प्रभावित हुआ, हालांकि वहां किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
दमकल विभाग को रातभर जियोजे में बारिश से जुड़ी घटनाओं और नुकसान के संबंध में 20 से ज्यादा मदद की कॉल मिलीं. Monday सुबह जियोजे और टोंगयोंग में बारिश की तीव्रता 100 मिलीमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी.
मौसम विभाग ने दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत के कुछ हिस्सों में Monday को 150 मिलीमीटर तक अतिरिक्त बारिश होने का अनुमान जताया है. पांच इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी लागू रही, जबकि कई अन्य क्षेत्रों में बारिश को लेकर एडवाइजरी जारी की गई.
स्थिति को देखते हुए दक्षिण कोरिया के गृह मंत्रालय ने केंद्रीय आपदा एवं सुरक्षा प्रतिकार मुख्यालय में स्तर-1 आपात प्रतिक्रिया सक्रिय कर दी है. गृह मंत्री यून हो-जुंग ने लोगों की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं.
Prime Minister हान सियोंग-सुक ने भी Police, दमकलकर्मियों और अन्य संबंधित एजेंसियों को भारी बारिश के कारण फंसे लोगों तथा जोखिम में पड़े नागरिकों को बचाने के लिए पूरी ताकत से अभियान चलाने का निर्देश दिया है.
–
केआर/
Skip to content