सोनिया गांधी दिल्ली स्थित मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं, बेटी प्रियंका से की मुलाकात

New Delhi, 21 जुलाई . दिल्ली Police Prime Minister आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं को Tuesday को उठा ले गई. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य सांसदों को अलग-अलग जगहों में रखा गया है. इस बीच कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने के लिए मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं.

सोनिया गांधी Tuesday देर रात अपनी गाड़ी से दिल्ली स्थित मंदिर मार्ग थाने में पहुंचीं, जहां प्रियंका गांधी वाड्रा को रखा गया है. उनके साथ भारी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद हैं. सोनिया गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की.

बता दें कि दिल्ली Police ने Prime Minister आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे विपक्षी दलों के नेताओं को वहां से हटा दिया. प्रदर्शन में Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल थे.

सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी को दिल्ली स्थित मंदिर मार्ग थाने, राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम और अन्य कई सांसदों को किंग्सवे कैंप क्षेत्र में ले जाया गया है.

इस बीच राहुल गांधी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि Prime Minister मोदी, हर जोर आजमा लो, सारी ताकत लगा लो-छात्रों के इंसाफ की ये लड़ाई अब रोके न रुकेगी.

ये नेता सीजेपी के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान Police द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में लोक कल्याण मार्ग की ओर मार्च कर रहे थे. राहुल गांधी काफी देर तक सड़क पर डटे रहे और हटने से इनकार कर दिया. उन्हें कई Policeकर्मियों ने घेर लिया और फिर विपक्ष के दूसरे नेताओं के साथ Police की गाड़ी में ले जाया गया. यह विरोध प्रदर्शन संसद तक सीजेपी के मार्च में Police के दखल के एक दिन बाद हुआ.

इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने Prime Minister के आवास तक पार्टी कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष के अभियान को तेज किया.

राहुल गांधी ने लोगों से धरने में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है और Government पर छात्रों की चिंताओं का जवाब न देने का आरोप लगाया.

इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह राहुल गांधी से मिले. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बातचीत बेनतीजा रही, क्योंकि पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा पेपर लीक पर संसद में चर्चा की मांग पर अड़ी रही.

डीकेपी/एबीएम