गाजा मुद्दे पर वोट बैंक की राजनीति कर रहीं सोनिया गांधी, 1984 सिख दंगों पर रहती हैं चुप : भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह

New Delhi, 27 जून . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता आरपी. सिंह ने Saturday को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे गाजा मुद्दे पर सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं.

आर.पी. सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “सोनिया गांधी गाजा के बारे में बात करती हैं क्योंकि उन्हें वोट बैंक दिखते हैं. लेकिन दिल्ली में तीन हजार सिखों को उनके पति राजीव गांधी के समय में मरवाया गया, उसके बारे में वे कभी बात नहीं करतीं. पंजाब में बच्चे गायब हो रहे हैं, उस पर भी चुप्पी साधे रखती हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “सतनामी बाई के साथ कांग्रेस के 27 लोगों द्वारा बलात्कार का मामला हो, उसके बारे में भी वे मौन रहती हैं. वे सेलेक्टिव मानवाधिकार की बात करती हैं. जब बात अपने लोगों पर आती है तो जवाब देने से बचती हैं.”

सिंह ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi आज देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. जनता उन्हें प्यार करती है और उनके नाम पर वोट पड़ता है. इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ. मनमोहन सिंह तो सोनिया गांधी द्वारा हैंडपिक किए गए थे. उन्हें कांग्रेस की कमेटी ने चुना था, देश की जनता ने नहीं.”

Maharashtra में कथित टीईटी पेपर लीक मामले पर आर.पी. सिंह ने कहा कि जांच चल रही है. उन्होंने कहा, “जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और पेपर दोबारा आयोजित किया जाएगा. कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा.”

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बयान का समर्थन करते हुए सिंह ने राम मंदिर चंदे घोटाले पर कहा, “धन चुराने वालों को भगवान महादंड देंगे. साथ ही Government और अदालत भी उन्हें सजा देगी.”

उन्होंने राम मंदिर प्रकरण में सामने आई 20 पेज की रिपोर्ट और 10 नए खुलासों पर जोर देकर कहा, “Government रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कर रही है. चाहे कोई भी अधिकारी या कर्मचारी हो, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. कोई भी छूटेगा नहीं.”

एससीएच/एबीएम