
सूरत, 19 अगस्त . भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सहसचिव शांभवी शुक्ला ने कहा कि सिर्फ गांधी परिवार ही Prime Minister पद को ठुकरा सकता है. साथ ही उन्होंने भाजपा पर ‘वंदे मातरम’ विवाद को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया.
शांभवी शुक्ला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “सिर्फ गांधी परिवार ही Prime Minister पद को ठुकरा सकता है. गांधी परिवार ने त्याग देखा है. मुझे लगता है कि इतने बड़े पद को मना करने के लिए बहुत बड़ा दिल चाहिए.”
वंदे मातरम विवाद पर शांभवी शुक्ला ने कहा, “सोनिया गांधी ने कभी भी वंदे मातरम नहीं रोकने की कोशिश की. वह सिर्फ मल्लिकार्जुन खड़गे के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थीं. भाजपा का काम सिर्फ बार-बार झूठ बोलना है और सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम करती है. असल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा इस तरह के विवाद खड़ी करती है.”
दिल्ली के पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 लोगों की एसीबी द्वारा गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा, “India एक लोकतांत्रिक देश है, जहां पर संविधान को सबसे ऊपर रखा गया है. ऐसे में कोर्ट जो भी निर्णय लेगी, हम उसके साथ हैं.” उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और कांग्रेस कानून का सम्मान करती है.
Jharkhand में जेपीएससी को लेकर छात्रों के प्रदर्शन पर शांभवी शुक्ला ने कहा, “राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस और यूथ कांग्रेस युवाओं के मुद्दे पर बहुत गंभीर है. Jharkhand में प्रदर्शन जरूर हुआ, लेकिन युवा कांग्रेस की पूरी टीम उनके साथ लगातार चर्चा में थी. राहुल गांधी ने Chief Minister को पत्र लिखा था, जिसके बाद Government ने पहल की. कांग्रेस पार्टी युवा के साथ खड़ी थी, खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी.”
शांभवी ने दावा किया, “छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी को युवाओं का भरपूर प्यार मिल रहा है. देहरादून में भाजपा ने एक गायक बुलाया था, उसके बावजूद राहुल गांधी के प्रोग्राम में ज्यादा युवा गए थे, न कि भाजपा के कार्यक्रम में. यह सबसे बड़ा उदाहरण है कि आज का युवा, महिलाएं और सभी देशप्रेमी राहुल गांधी के साथ है.”
–
एससीएच/डीकेपी
Skip to content