प्यार के एक नजरिए को दिखाता है ‘रात कालिया’ सॉन्ग : शहजान पद्मसी

Mumbai , 22 अगस्त . दक्षिण भारतीय Actress शहजान पद्मसी ने गाना ‘रात कालिया’ से गायिकी में डेब्यू किया है. Actress ने के साथ बातचीत में बताया कि गायन को लेकर वे पहले से पैशनेट थीं, लेकिन एक्टिंग के लिए फिल्मों के ऑफर आने लगे, जिससे ये सपना पीछे रह गया.

Actress ने बताया, “एक्टिंग का सफर अचानक से शुरू हुआ और मुझे काम करते वक्त काफी मजा भी आ रहा था. फिर, एक के बाद बहुत सारे प्रोजेक्ट हाथ में आने लगे. ऐसा लग रहा था जैसे मैं लहर पर सर्फिंग कर रही हूं.

शहजान पद्मसी कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 2’ में पारुल नाम के किरदार में नजर आई थी. Actress का मानना है कि इस फिल्म में काम करने के बाद ही उन्हें एहसास हुआ कि अब उन्हें थोड़ी क्रिएटिविटी की ओर बढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा, “मेरे अंदर एक दूसरा पहलू भी था, जिसे मैं देखना चाहती थी, तो मैंने सोचा कि चलो उस रास्ते पर चलते हैं. मेरी मां, शेरोन प्रभाकर, इंडिया की पहली पॉप स्टार्स में से एक हैं. तो मैंने मॉम के साथ म्यूजिक में आगे बढ़ने का फैसला किया. हम दोनों घंटों तक साथ में रियाज करते थे.”

Actress ने अपनी मां का शुक्रिया अदा करते हुए बताया कि वे उनकी वजह से शहजान पद्मसी को बाहर क्लास लेने की जरूरत नहीं पड़ी. उन्होंने कहा, “मां की शिक्षिका बनना मुझे काफी अच्छा लगा. क्योंकि बेशक हम सब दिल से ही काम करते हैं, लेकिन मैंने सच में समय लिया और खुद से कहा कि अगर मुझे इस प्रोफेशन को सीरियसली लेना है, तो अपने हुनर पर काम करना होगा. पहले अपना हुनर पक्का करना होगा. प्रैक्टिस करना बहुत जरूरी है, और मुझे प्रैक्टिस की इस पूरी प्रोसेस से प्यार हो गया.”

Actress ने आगे गाना ‘रात कालिया’ के बार में भी बताया. उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि यह एक लव सॉन्ग है, जो प्यार के नजरिए को दिखाता है. जैसे किसी भी रिश्ते के शुरुआत में इंसान एक दूसरे पर डिपेंडेंट होता है, कुछ वैसा ही. इसमें मेरे बहुत सारे ख्याल हैं, जिसमें मैं घंटों बात कर सकती हूं क्योंकि ये बहुत इंटरेस्टिंग है. जब भी मैं अपने दोस्तों से इस बारे में बात करती हूं, तो वो भी कहते हैं कि उन्होंने भी ऐसा ही महसूस किया है. वो कहते हैं, ‘हां, मेरे साथ भी ऐसा हुआ है, मैं पहले बहुत डिपेंडेंट थी. मैं एक इंसान पर झुक जाती थी और अब मैं बहुत बदल गई हूं, तो ये प्यार का एक बदला हुआ, परिपक्व सफर है.”

एनएस/एएस