राजनीतिक दल शिक्षा का मुद्दा सदन में उठाने का भरोसा दें, तभी खत्म होगा सोनम वांगचुक का अनशन: गीतांजलि अंगमो

New Delhi, 20 जुलाई . कॉकरोच जनता पार्टी के साथ अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को Police ने अस्पताल में भर्ती करवाया है. एक तरफ 20 जुलाई को प्रदर्शनकारी मार्च करने वाले हैं तो वहीं दिल्ली Police ने आगाह किया है कि इसकी अनुमति नहीं है. अब सोनम वांगचुक की पत्नी ने कहा कि अगर Political दल के नेता सोनम वांगचुक से मिलकर सदन में शिक्षा के मुद्दे को उठाने का भरोसा देते हैं, तो वह कल अनशन तोड़ देंगे.

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने मंच से कहा है कि यदि विभिन्न Political दलों के सांसद और नेता Monday को सफदरजंग अस्पताल में सोनम वांगचुक से मिलकर यह भरोसा देते हैं कि वे संसद के मानसून सत्र में शिक्षा में जवाबदेही और शिक्षा सुधार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे, तभी वांगचुक अपना अनशन समाप्त करेंगे.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर मीडिया से बातचीत में गीतांजलि आंगमो ने कहा, “सोनम कल अपना अनशन तभी समाप्त करेंगे, जब Political दलों के नेता अस्पताल में उनसे मिलकर यह आश्वासन देंगे कि वे संसद सत्र के दौरान शिक्षा में जवाबदेही के मुद्दे को उठाएंगे.”

उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि यह मार्च बहुत सफल हो, क्योंकि देशभर से लोग इसमें शामिल होने आ रहे हैं. कई Political नेता भी आ रहे हैं. सोनम का कहना है कि अगर सांसद और अन्य नेता Monday को सफदरजंग अस्पताल में उनसे मिलकर यह भरोसा दें कि वे संसद के इस सत्र में शिक्षा में जवाबदेही और शिक्षा सुधार को मुख्य एजेंडा बनाएंगे, तभी वह अपना अनशन खत्म करेंगे.”

गीतांजलि आंगमो ने कहा कि उनका उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करना और शिक्षा सुधार के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से उठाना है.

बता दें कि राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जून से प्रदर्शन करी रही कॉकरोच जनता पार्टी 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर दिल्ली Police ने सीजेपी के पास अनुमति न होने की बात कही है.

New Delhi के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा कि 20 जुलाई को संसद तक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कथित मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है. उन्होंने आगे कहा कि बीएनएस की धारा 163 लागू है और विरोध प्रदर्शन केवल जंतर-मंतर के निर्धारित स्थल पर पूर्व अनुमति से ही किए जा सकते हैं.

उन्होंने स्पष्ट किया है कि सीजेपी द्वारा मार्च निकालने की अनुमति मांगने वाला कोई आवेदन दिल्ली Police को प्राप्त नहीं हुआ है और न ही कोई अनुमति दी गई है.

एएमटी/एमएस