
Mumbai , 21 मई . भीषण गर्मी के बीच Actress सोनाली बेंद्रे ने अपने ‘समर स्टेट ऑफ माइंड’ की एक खास झलक social media पर साझा की है. Actress ने बताया कि इन दिनों वह क्रोशिया करना पसंद कर रही हैं.
Thursday को सोनाली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी समर डायरी की कुछ तस्वीरें साझा कीं.
पोस्ट की पहली तस्वीर में ‘हम साथ-साथ हैं’ Actress की एक खूबसूरत सेल्फी नजर आई, जबकि दूसरी तस्वीर में उनका क्रोशिया वर्क दिखाई दिया.
तस्वीरों में ताजगी भरा सलाद, खूबसूरत गार्डन और एक आरामदायक कमरा भी नजर आया, जिससे उनका समर टाइम काफी सुकूनभरा दिखाई दिया.
इसके अलावा एक बड़ी टंबलर बोतल भी दिखाई दी, जिस पर सोनाली का नाम लिखा था. गर्मियों में पर्याप्त पानी पीने के लिए वह इसका इस्तेमाल कर रही हैं. साथ ही टेबल पर एक छोटा हैंड फैन और आईपैड भी रखा नजर आया.
अपने समर मूड की झलक देते हुए सोनाली ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “समर स्टेट ऑफ माइंड,” साथ में एक इमोजी भी शेयर किया.
सोनाली अक्सर social media पर अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़े ऐसे अपडेट साझा करती रहती हैं.
मार्च महीने में भी उन्होंने अपने फैंस को 90 के दशक की यादों की सैर कराई थी. Actress ने फिल्म इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों की कुछ थ्रोबैक तस्वीरों का वीडियो मोंटाज साझा किया था.
उस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “जब तस्वीरें थोड़ी धुंधली होती थीं, लेकिन जिंदगी कहीं ज्यादा आसान थी.”
वीडियो में वह 90 के दशक के कई स्टाइलिश लुक्स में नजर आई थीं.
सोनाली ने साल 1994 में फिल्म आग से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने सरफ़रोश, दिलजले, डुप्लीकेट और मेजर साब जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया.
आज भी दर्शक उन्हें ‘हम साथ-साथ हैं’ की प्रीति के किरदार के लिए याद करते हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाली हाल ही में कपल रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा को social media इन्फ्लुएंसर मुनव्वर फारुकी के साथ होस्ट करती नजर आई थीं.
–
डीएससी
Skip to content