
सरायपाली (महासमुंद), 19 मई . छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम रिसेकेला में एक बेहद दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आई है. घरेलू विवाद पर बेटे ने अपने पिता को ईंट मारकर मौत के घाट उतार दिया.
Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र कुछ घंटों के अंदर ही आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया.
Police के अनुसार, 17 मई की रात ग्राम रिसेकेला निवासी जयलाल सागर उर्फ जयलाल चौहान (48 वर्ष) और उनके बेटे अजय सागर उर्फ अजय चौहान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि अजय ने गुस्से में आकर अपने पिता के सिर पर घर की बाड़ में पड़ी ईंट से लगातार हमला कर दिया. हमले में जयलाल गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े.
परिवार वालों ने तुरंत उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
18 मई को जयलाल के भाई हरजीत चौहान ने सरायपाली थाने में सूचना दी. Police मौके पर पहुंची और शव का निरीक्षण किया. शव के सिर पर गहरी चोट के निशान देखकर मामले को संदिग्ध मानते हुए Police ने गहन जांच शुरू की.
पूछताछ में यह बात सामने आई कि बेटे अजय ने ही पिता की हत्या की. इसके बाद Police ने अजय चौहान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत First Information Report दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी.
Police टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही. उसी दिन रात करीब 8 बजे मुखबिर की सूचना पर पता चला कि आरोपी ग्राम बोदापाली क्षेत्र में छिपा हुआ है. Police ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी अजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपी अजय चौहान को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
Police की इस कार्रवाई की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है. स्थानीय लोगों ने कहा कि Police ने बहुत कम समय में मामले को सुलझाकर अच्छा काम किया है.
–
एसएचके/डीकेपी
Skip to content