‘कुछ अफसरों को लोगों के काम रोकने में मजा आता है’, शिवराज सिंह चौहान ने चेताया

सीहोर, 21 जून . Madhya Pradesh के सीहोर जिले में Sunday को आयोजित जनकल्याण शिविर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशासनिक अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ अफसरों को जनता का काम रोकने में मजा आता है. उन्होंने मंच से सीहोर के कलेक्टर का जिक्र करते हुए कहा कि वह Government की मंशा पर पलीता न लाए.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कुछ अफसरों को जनता के काम रोकने में मजा आता है. कलेक्टर को Government की मंशा पर पलीता नहीं लगाना चाहिए. Government जिस मंशा से काम कर रही है, अफसरों को भी उसी भावना से लागू करना चाहिए.

उन्होंने स्पष्ट किया कि Government का उद्देश्य विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना और आम जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराना है. इसमें अफसरों को बाधा डालने के बजाय सहयोग करना चाहिए.

शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को पीएम आवास योजना का जिक्र करते हुए चेताया. उन्होंने कहा कि अगर किसी का पक्का मकान नहीं है और उसने आवेदन किया है तो उसकी जांच कीजिए, फिजिकल वेरिफिकेशन कीजिए. ऐसा नहीं होना चाहिए कि आवेदन ज्यादा आए तो उसे कोई न कोई बहाना बनाकर निरस्त कर दें. इससे जनता परेशान होती है. Government की नीति साफ है कि योग्य लोगों को Government की योजनाओं का लाभ मिलेगा.

उन्होंने कहा कि उनके पास शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से कई शिकायत आई हैं, जिनमें दावा किया गया है कि आवेदन सही होने पर भी अधिकारियों ने लोगों को केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित कर दिया.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि Government की मंशा साफ है कि केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे. अधिकारी इस बात को भलीभांति समझ लें.

उन्होंने Prime Minister आवास योजना का जिक्र करते हुए बताया कि 21 हजार लोगों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है. फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद चेक किया जाएगा कि अगर किसी के पास आवास नहीं है तो उसका आवास बनाकर दिया जाएगा. किसी का कच्चा मकान है तो उसे पक्का बनाने के लिए योजना के तहत सहायता राशि दी जाएगी.

शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से सख्ती से कहा कि मैं सभी अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि पॉजिटिव माइंडसेट रखें. हमारा काम जनता की समस्याओं का समाधान करना है.

इस दौरान Union Minister ने क्षेत्र के विकास पर जोर देते हुए 36 गांवों के लिए 36 नई सड़कें बनाने की घोषणा की, जिससे ग्रामीण इलाकों में कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा.

शिवराज ने आश्वासन दिया कि जिसका कोई नहीं है, उसका शिवराज है. किसी को घबराने की जरूरत नहीं है.

डीकेएम/डीकेपी