
New Delhi, 22 अगस्त . बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतक के परिजनों ने इस वारदात के लिए उसके ससुराल पक्ष के लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए हत्या का आरोप लगाया है.
परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग समझौते और सुलह की बात कहकर विनय के घर पहुंचे थे. आरोप है कि घर पहुंचते ही उन्होंने विनय के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी. मृतक की मां का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उनकी बात नहीं मानी.
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के दौरान विनय की पत्नी ने घर के cctv कैमरे बंद कर दिए थे.
विनय की मां ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि उनकी बहू ने अपने भाइयों को घर बुलाया था. उनके मुताबिक, परिवार को लगा कि रिश्तेदार आए हैं और वे उनके लिए पानी की व्यवस्था कर रहे थे, लेकिन आरोप है कि घर पहुंचते ही उन लोगों ने विनय के साथ मारपीट शुरू कर दी.
मां का दावा है कि आरोपियों ने विनय के हाथ पकड़े, उसका गला दबाया, उसकी छाती पर कूदे और मेरी आंखों के सामने ही पांच मिनट के भीतर उसे मार डाला. जब मैं उसे बचाने दौड़ी, तो उन्होंने मुझे पीटा; जब उसके पिता उसे बचाने दौड़े, तो उन्होंने उसके पिता पर भी हमला किया. मेरी आंखों के सामने सब कुछ अंधेरा हो गया. घर में हमारे अलावा कोई और नहीं था. उसने cctv कैमरे बंद करवा दिए थे.
मृतक की बहन ने कहा कि मैं अपने ससुराल में थी. घर पर मेरे माता-पिता और भाई अकेले थे. सुबह किसी बात पर उनकी बहस हुई और वह गुस्से में घर से निकल गईं. सिर्फ 10 मिनट के अंदर ही वह अपने परिवार के छह लोगों के साथ वापस आ गईं. वह उन्हें ऊपर ले गईं. मेरी मां उन्हें पानी देने की तैयारी कर रही थीं, यह सोचकर कि मेहमान आए हैं. लेकिन उन्होंने पानी लेने से मना कर दिया, मेरे भाई के बाल पकड़कर उसका गला दबाया और उसकी हत्या कर दी. घर से निकलने से पहले, उन्होंने जानबूझकर cctv कैमरे बंद कर दिए थे. यह पूरी तरह से पहले से तय साजिश थी. उनके भाई सिर्फ 10 मिनट में पहुंच गए, जबकि उनका घर आधे घंटे की दूरी पर है. सब कुछ पहले से ही प्लान किया गया था.
विनय गुप्ता की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले हुई थी और उनके जुड़वां बच्चे हैं. वह नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करता था. Police ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है. मामले में जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है.
–
डीकेएम/डीएससी
Skip to content