स्लोवाकिया के राजदूत ने ‘मेक इन इंडिया’ स्कीम और पीएम मोदी की सराहना की, कहा-भारत कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर

New Delhi, 10 जून . India में स्लोवाकिया के राजदूत रॉबर्ट मैक्सियन ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों से अतिरिक्त संभावनाओं का पता लगाने का आग्रह किया है.

के साथ बातचीत में मैक्सियन ने India की ‘मेक इन इंडिया’ स्कीम की तारीफ की और कहा कि New Delhi कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन गई है. साथ ही उन्होंने स्लोवाकिया में होने वाली आईडीईबी प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए भारतीय कंपनियों को आमंत्रित किया.

जब स्लोवाकिया से India की डिफेंस सप्लाई चेन को मजबूत करने में उसकी भूमिका के बारे में पूछा गया, तो राजदूत ने कहा, “स्लोवाकिया डिफेंस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक भरोसेमंद पार्टनर है. हम 1993 में स्लोवाक गणराज्य के बनने के समय से ही डिफेंस टेक्नोलॉजी की आपूर्ति कर रहे हैं. हमने रक्षा मंत्रालय, पब्लिक सेक्टर यूनिट्स और भारतीय ऑर्डनेंस फैक्ट्रियों के साथ सहयोग किया है. हम India को मिलिट्री हार्डवेयर आपूर्ति करने वाले अहम आपूर्तिकर्ताओं में से एक रहे हैं. अब 30 साल बाद हालात बदल गए हैं. ‘मेक इन इंडिया’ पॉलिसी के तहत भारतीय डिफेंस इंडस्ट्री में स्वदेशीकरण हुआ है और India कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन गया है.”

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi की स्लोवाकिया की आगामी यात्रा से निवेश, व्यापार, इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, छात्रों और श्रमिकों की आवाजाही जैसे कई क्षेत्रों में आपसी संबंधों को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी की स्लोवाकिया यात्रा के दौरान India और स्लोवाकिया के बीच कई समझौतों और सहमति-पत्रों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है.

Prime Minister मोदी 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया की यात्रा पर जाएंगे. 1993 में स्लोवाकिया की आजादी के बाद से किसी भारतीय Prime Minister की यह पहली यात्रा होगी. अपनी यात्रा के दौरान, Prime Minister मोदी स्लोवाकिया के अपने समकक्ष रॉबर्ट फिको के साथ बातचीत करेंगे और सहयोग के नए रास्ते तलाशेंगे. Prime Minister मोदी President पेलेग्रिनी के साथ भी बातचीत करेंगे.

एबीएस